ननिहाल में सीखा हथियार बनाना, पत्नी के साथ मिलकर करने लगा अवैध धंधा, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

ननिहाल में सीखा हथियार बनाना, पत्नी के साथ मिलकर करने लगा अवैध धंधा, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

नालंदाः सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ला में पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का भंडोफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गुरूवार देर रात पुलिस ने राहुल कुमार के मकान में पुलिस ने छापा मारा। उनके मकान में अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक विश्वकर्मा किरायेदार के रूप में रह रहा था। उसने फ्लैट के अंदर ही हथियार बनाने का फैक्ट्री बना रखा था।

पटना में थार सवार ने की महिला पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, वीडियो में हुआ युवक की गुंडागर्दी
पुलिस ने जब छापेमारी की तो हथियार निर्माण से संबंधित उपकरण, तैयार हथियार, अर्धनिर्मित हथियार, हथियार के पार्ट्स, रॉ मटेरियल, विभिन्न बोर की गोलियां और हथियार निर्माण के अन्य सामान बरामद किया गया। अभिषेक कुमार ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि काफी दिनों से वो हथियार बनाने और बेचने का काम करता है।

बिहार में सिगरेट नहीं देने पर होटल में बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में वीडियो हुआ कैद
अभिषेक ने बताया कि हथियार बनाने का काम उसे अपने ननिहाल मुंगेर में सीखी थी और नालंदा में आकर उसने मिनी गन फैक्ट्री संचालित करना शुरू किया जिसमें उसकी पत्नी भी उसका साथ देती थी।पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके घर से कई बैंकों के एटीएम कार्ड, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।बरामद सामग्रियों में एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन बैरल, नौ अर्धनिर्मित मैगजीन, 11 पिस्टल स्लाइडर, 84 औजार सहित भारी मात्रा में अन्य हथियार व उपकरण शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि इस मामले में दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

See also  बिहार में अब JDU प्रखंड अध्यक्ष के पिता की हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now