कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी TMC का नेता, RG हॉस्पीटल कांड जैसी दरिंदगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी TMC का नेता, RG हॉस्पीटल कांड जैसी दरिंदगी

डेस्कः कोलकाता के प्रतिष्ठित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 25 जून की रात कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर कसबा थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है।आरोपियों में एक पूर्व छात्र/स्टाफ और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर ऐंगल से जांच की जा रही है।

पटना में थार सवार ने की महिला पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, वीडियो में हुआ युवक की गुंडागर्दी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ 25 जून की रात साढ़े सात बजे से 22:50 बजे तक दरिंदगी की। वह रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हैवान उसका शरीर नोचते रहे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। 26 जून को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं, वारदात को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने 26 और 27 जून की दरमियान रात साढ़े 12 बजे अरेस्ट किया।

See also  दो मासूमों का क्या था गुनाह, किसकी लापरवाही से सिर से छिना पिता का साया ? शव से किसने चोरी कर ली सोने की चेन ? गढ़वा के इस हादसे का कौन जिम्मेदार?

बिहार में सिगरेट नहीं देने पर होटल में बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में वीडियो हुआ कैद
इस घटना से पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना ने दिल दहला दिया था। इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने खूब विरोध प्रदर्शन किया था। इस घटना को अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए हैं कि एक बार फिर कोलकाता के एक शिक्षण संस्थान में छात्रा से दरिंदगी की घटना सामने आई है।राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कोलकाता में हुई एक चौंकाने वाली घटना का स्वतः संज्ञान लिया है, जहां एक लॉ छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में दो वर्तमान छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था।

GucIP5YX0AAThjW

मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, 19 गाड़ियां रास्ते में ही हो गई बंद
इस गैंगरेप केस में पहला आरोपी 31 साल का मणोजित मिश्रा है, जो कॉलेज का पूर्व छात्र होने के साथ-साथ साउथ कोलकाता टीएमसीपी (त्रिणमूल छात्र परिषद) का मौजूदा जिला महासचिव भी है। पूर्व छात्र मणोजित मिश्रा की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस से सीधा राजनीतिक कनेक्शन सामने आया है। वहीं दूसरा आरोपी फर्स्ट ईयर स्टूडेंट 19 वर्षीय जैब अहमद के साथ ही एक अन्य आरोपी मौजूदा छात्र 20 वर्षीय प्रमित मुखर्जी है।

See also  OMGEA के छात्रों का JEE मेंस में जलवा, छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर दरभंगा में मनाया गया जश्न
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now