दिल्ली में एयर इंडिया की फ्लाइट में है बम! क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

दिल्ली में एयर इंडिया की फ्लाइट में है बम! क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र

डेस्कः पिछले कुछ दिनों से एयर इंडिया के विमानों में कई दिक्कतें आ रही है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद इन घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई। इसी बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर को एक धमकी भरा पत्र मिला है। धमकी भरे पत्र में लिखा गया कि फ्लाइट में बम है। ये एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 2948 है। आनन-फानन में फ्लाइट की जांच की गई। इस दौरान टीम को कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद हॉक्स कॉल डिक्लेयर कर दिया गया।

Video: रेलवे ट्रैक पर चलाने लगी लखनऊ की वॉमिका सोनी, पकड़े जाने पर देने लगी गालियां…दो घंटे तक रुकी रहीं ट्रेनें
फ्लाइट के चप्पे-चप्पे पर ली गई तलाशी
एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की बात पता चलने पर एयर पोर्ट के अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फान में जांच शुरू की गई। फ्लाइट के चप्पे-चप्पे पर बम को तलाशा गया। किसी प्रकार की कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों के जान पर जान आई।

See also  JPSC 11 वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित,11 महीने बाद आया रिजल्ट,डायरेक्ट लिंक से यहां करें चेक

बिहार में नाबालिग की हत्या के बाद तनाव, प्रेम-प्रसंग में धारदार हथियार से काट डाला
एयर इंडिया के विमानों में कई तरह की खामियां
पिछले कुछ हफ्तों में एयर इंडिया की उड़ानों में कई तकनीकी और परिचालन समस्याएं सामने आई हैं। इससे एयर इंडिया के विमान की सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। कई फ्लाइटों को रद्द किया जा चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now