नगर निगम कार्यालय में घुसा सांप, AC में जाकर छुप गया, पकड़ने के लिए मोबाइल पर बजाया गया नागिन सॉन्ग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

नगर निगम कार्यालय में घुसा सांप, AC में जाकर छुप गया, पकड़ने के लिए मोबाइल पर बजाया गया नागिन सॉन्ग

गिरिडीहः जिले के नगर निगम कार्यालय में गुरूवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति पैदा होग गई जब ऑफिस के एक कमरे में सांप घुस गया। सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, नगर निगम ऑफिस में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। सांप ऑफिस में घुसने के बाद कमरे में लगे एसी में जाकर छुप गया।

झारखंड के 64 इंस्पेक्टर प्रमोशन के बाद बने DSP, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना
साँप को बाहर निकालने के लिए कई उपाय किए गए, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। इस बीच किसी ने न लाठी उठाई, न ही साँप पकड़ने वाले को बुलाया। बल्कि मजेदार मोड़ तब आया जब एक कर्मी ने अपने मोबाइल पर प्रसिद्ध “नागिन सॉन्ग” बजा दिया।

धनबाद के DCLR कार्यालय में ACB की छापेमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जैसे ही सॉन्ग बजा, वहां का माहौल भय से हँसी में बदल गया। कई कर्मचारी साँप को भूल कर हँसी से लोटपोट हो गए। कुछ ने तो मज़ाक में कहा कि “अब साँप भी नागिन डांस करने लगे तो आश्चर्य नहीं!”हालांकि बाद में साँप को सावधानीपूर्वक बाहर निकाल दिया गया और स्थिति सामान्य हो गई।

See also  त्रिकुट पर्वत रोप-वे ऑपरेशन खत्म, 46 जिन्दगियां बचायी गयी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now