बीजेपी विधायक का बड़बोला बयान, आपके पास कपड़े, जूते, मोबाइल हमारी वजह से हैं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

latest hindi news

डेस्कः मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन कहे जाने वाले बयान पर हुए विवाद के बाद बीजेपी के एक और विधायक का विवादित बयान सामने आया है। इस बार महाराष्ट्र से बीजेपी विधायक बबनराव लोनीकर ने एक सभा में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी और सरकार की आलोचना करने वालों को पता होना चाहिए कि उन्हें ‘कपड़े, जूते, मोबाइल, योजनाओं का आर्थिक लाभ तथा बुवाई के लिए पैसे हमारी वजह से मिल रहे हैं।’ उनके इस बयान पर विवाद हो गया है और विपक्ष ने हमला बोला है। मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र परतुर में ‘हर घर सोलर’ योजना से संबंधित एक समारोह में पूर्व मंत्री लोनीकर ने यह बात कही। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र किया, लेकिन इस दौरान ऐसी बात बोल गए कि अब निशाने पर आ गए हैं। उनके इस बयान की सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी आलोचना की है। उनका कहना है कि ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए।

See also  असम में एक साथ 100 से अधिक होटलों में छोपमारी, 1000 किलो बीफ बरामद, 132 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

समाजवादी पार्टी की सांसद से शादी करने से पहले रिंकू सिंह को योगी सरकार ने दिया तोहफा, यूपी में बनेंगे सरकारी अधिकारी
लोनीकर की विवादास्पद टिप्पणी का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर आने के बाद विपक्ष ने इसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने लोगों से कहा, ‘कुछ लोग और खास तौर पर युवा सोशल मीडिया पर हमारी और हमारी पार्टी की आलोचना करते हैं। हमने आपके गांव में पानी की टंकी, कंक्रीट की सड़कें, समारोह स्थल बनवाए और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया।’ विधायक वीडियो में यह कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘बबनराव लोनीकर ने हमारी आलोचना करने वालों की माताओं को वेतन दिया और उनके पिताओं के लिए पेंशन भी स्वीकृत की।’

तेजस्वी यादव छात्र संसद के दौरान बाल-बाल बचे, भीड़ हुई बेकाबू, कांच का गेट टूटने से कार्यकर्ता घायल
इसके आगे वह कहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने (पीएम किसान सम्मान निधि का संदर्भ) आपके पिता को बुवाई के लिए 6,000 रुपये दिए। आपकी बहन लाडकी बहिन योजना का लाभ उठा रही है। आपके (भाजपा के आलोचकों) पास जो कपड़े, जूते, मोबाइल फोन हैं, वे सब हमारी वजह से हैं।’ उद्धव सेना के विधान परिषद सदस्य और सदन में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने भाजपा विधायक की टिप्पणियों के लिए उन पर निशाना साधा और उन्हें ‘अंग्रेजों का स्वदेशी संस्करण’ करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा बोलना ठीक नहीं है।

See also  IT Rules 2026: डीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया के लिए नए सख्त नियम लागू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now