धनबाद के DCLR कार्यालय में ACB की छापेमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

धनबाद के DCLR कार्यालय में ACB की छापेमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धनबादः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय में गुरूवार को छापेमारी की। इस दरौर एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को गिरफ्तार किया। अनीश कुमार जमीन म्यूटेशन के नाम पर वीर बहादूर सिंह से 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए।

लोहरदगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल का कैशियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इसके साथ ही एसीबी की टीम ने कार्यालय की जांच की और अन्य संबंधित कागजात को जब्त किया। एसीबी की यह कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली।माडा कॉलोनी निवासी वीर बहादुर सिंह अपनी जमीन का म्यूटेशन कराना चाहते थे। इसी को लेकर एक वाद डीसीएलआर कार्यालय में चल रहा था।

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत और कल्पना से दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
पिछले एक माह से वे इस कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे थे। कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश ने उनसे 15 हजार रुपये की मांग की थी और यह वादा किया था कि पैसे मिलने के बाद वह अपील वाद के पक्ष में ऑर्डर निकाल देगा। वीर बहादुर सिंह पैसे देने से इंकार कर रहे थे।

See also  AJSU के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए डेहरी विधानसभा क्षेत्र से मुन्ना सिंह, बिहार के कई सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

Video: रांची के सिल्ली में रेस्क्यू किया गया बाघ पहुंचा पलामू टाइगर रिजर्व, देखिए कैसे पिंजरे से हुआ आजाद
वीर बहादुर सिंह जब भी डीसीएलआर कार्यालय जाते, तब-तब अनीश उनसे पैसों की मांग करता। पैसे नहीं देने पर फाइल आग नहीं बढ़ाने की भी चेतावनी देता था। इसी बीच सिंह ने एसीबी धनबाद से संपर्क किया।इसके बाद एसीबी की एक टीम गठित की गई। जब वीर बहादुर सिंह ने अनीश को तय राशि दिया तभी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now