पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, गोलीबारी में STF के 2 जवान जख्मी, दो अपराधी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, गोलीबारी में STF के 2 जवान जख्मी, दो अपराधी गिरफ्तार

पटनाः राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर बुधवार को एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर के दौरान एसटीएफ के दो जवान जख्मी हो गए। वहीं पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए गोली चलाई जिसमें एक अपराधी घायल हो गया।

पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार STF को सूचना मिली थी कि हत्या के एक मामले में वांटेड दो अपराधी मरीन ड्राइव के आसपास मौजूद हैं। जैसे ही पुलिस की टीम ने उन्हें घेरा,अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भी गोलीबारी की। दोनों तरफ से 3-4 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक अपराधी मोहम्मद राजा के पैर में गोली लगी है। इसके बाद दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

24454259 auaaj

पटना के होटल में नाबालिग से गैंगरेप, चार स्कूली छात्रों पर दुष्कर्म का आरोप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
इन गिरफ्तार अपराधियों में से एक मोहम्मद राजा हत्या के एक मामले में वांटेड है। उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे अपराधी की पहचान अभी स्पष्ट रूप से नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि वह भी पहले से आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। पुलिस फिलहाल उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।इस मुठभेड़ में स्पेशल टास्क फोर्स के दो जवान भी घायल हुए हैं। हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी है। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द ही ड्यूटी पर लौट सकते हैं।

See also  पटना में कोतवाली थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, 3 की हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now