प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह्र, विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ने सिंबल किया अलॉट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह्र, विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ने सिंबल किया अलॉट

पटनाः प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव चिन्ह्र आवंटित कर दिया है। चुनाव आयोग ने जनसुराज पार्टी को स्कूल बैग चुनाव चिन्ह्र के रूप में आवंटित किया है। जनसुराज पार्टी बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

नीतीश सरकार में मंत्री रही रेणु कुशवाहा RJD में शामिल, तेजस्वी ने कहा- ‘कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा हम चार कदम चलेंगे’
लोकसभा चुनाव से पहले जनसुराज पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हो गई थी। बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में जनसुराज पार्टी ने स्कूल बैग चुनाव चिन्ह्र के साथ ही चुनाव लड़ा था। इलेक्शन सिंबल के रूप में प्रशांत किशोर से स्कूल बैग चुनाव चिन्ह्र की ही मांग रखी थी।

खान सर की पार्टी में 16 साल के लड़के की डाइट देखकर सब हैरान, 25 मछली का मुडा, 30 लेग पीस और 70 रोटी..
2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर प्रशांत किशोर ने अपने राजनीतिक पार्टी का एलान किया था। बच्चों की पढ़ाई और नौकरी को उन्होने अपने मुख्य एजेंडा में रखा है। इसको देखते हुए ही उन्होने स्कूल बैग चुनाव चिन्ह्र की मांग आयोग से की थी। प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णिया के पूर्व सांसद पप्पू सिंह को बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी का जनसुराज में विलय कर लिया है। अब यूट्यूबर मनीष कश्यप के भी प्रशांत किशोर के साथ आने की खबरें है, कहा ये जा रहा है कि इस महीने के अंत तक मनीष कश्यप जनसुराज पार्टी ज्वाइन कर लेंगें।

See also  मोदी सरकार से झारखंड को सौगात, कोडरमा-बरकाकाना मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now