रांची में सामान्य से चार गुनी ज्यादा बारिश, आज भी येलो अलर्ट, झारखंउ में 27 तक मानसून का दिखेगा बड़ा असर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2025

रांची में सामान्य से चार गुनी ज्यादा बारिश, आज भी येलो अलर्ट, झारखंउ में 27 तक मानसून का दिखेगा बड़ा असर

रांचीः मौसम विभाग की मोन तो झारखंड के लोगों को फिलहाल बारिश से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। राज्य में मानसून की एंट्री के बाद से ही लगातार सात दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आम तौर पर साल भर में 1140 मिमी बारिश होती है, इसमें सिर्फ मानसून में औसतन 1023 मिमी बारिश होती है। इस साल 17 जून को राज्य में मानसून के प्रवेश करने के बाद पिछले सात दिनों में लगभग 248 मिमी बारिश हो चुकी है। राजधानी रांची में एक जून से अबतक सामान्यतः लगभग 123 मिमी बारिश होती है, लेकिन यहां अबतक 459 मिमी बारिश हो चुकी है। इस तरह अब तक 102 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

घंटे भर की बारिश में डूब गई रांची की सड़कें, जलजमाव से सड़क जाम, कई घरों में घुसा पानी
मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, आज भी बादल जमकर बरसने को तैयार हैं। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर ऑरेंज को कहीं येलो अलर्ट जारी किया है। इस मॉनसून ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं और दुखद हादसों में सात लोगों की जान भी चली गई।

See also  Jharkhand के जंगल में रील बना रहे लड़के-लड़कियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, चार की हालत गंभीर

बोकारो के चास में बड़ी लूट, आस्था ज्वेलर्स में 10 मिनट में लूट लिये 5 करोड़
मौसम विभाग (IMD) के रांची केंद्र ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने झारखंड में 17 जून को ही दस्तक दे दी थी, जो पिछले 16 सालों में सबसे जल्दी आगमन है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मॉनसून को और ताकत दी, जिसके चलते राज्य में जून की शुरुआत से अब तक 231.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 106% ज्यादा है। रांची में तो 412.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 257% अधिक है।

ईराज-इजराइल के बीच 12 दिन बाद युद्ध समाप्त, डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का एलान
सोमवार को मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया, जिसके चलते हजारीबाग में सबसे अधिक 54 मिमी, रांची में 44 मिमी, और लातेहार में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसका असर 24 से 27 जून तक झारखंड में दिखेगा। आज रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, और पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है, जबकि 26 जून को रांची, गुमला, सिमडेगा, और लोहरदगा में भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट की संभावना है।

See also  झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा

झारखंड के साहिबगंज में बिहार के युवक की हत्या, दोस्तों के साथ गेम खेलने के दौरान बदमाशों ने किया हमला
जिले-दर-जिले मौसम का हाल
रांची, खूंटी, रामगढ़: येलो अलर्ट, भारी बारिश और तेज हवाएं
गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, लोहरदगा: 26 जून को ऑरेंज अलर्ट की संभावना
साहिबगंज, गोड्डा, दुमका: हल्की से मध्यम बारिश, येलो अलर्ट
पलामू, गढ़वा, चतरा: मेघगर्जन के साथ बारिश, तापमान 37°C तक
जमशेदपुर, बोकारो: जलजमाव की समस्या, हल्की बारिश जारी
हजारीबाग, धनबाद: भारी बारिश से जलजमाव, खदानों और कच्चे मकानों को नुकसान की आशंका

पुलिस की फर्जी स्टीकर और सायरन लगाकर कार से घूम रहा था युवक, हजारीबाग पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त

एक जून 2025 से अब तक कहां कितनी बारिश

जिला–वास्तविक वर्षापात (मिमी) –सामान्य वर्षापात (मिमी)

बोकारो–174.5–109.1
चतरा–184.4–94.8
देवघर–98.2–121.6
धनबाद–224.8–135
दुमका–193.5–130.7
पूर्वी सिंहभूम–313.8–163.5
गढ़वा–97.4–81.0
गिरिडीह–142.5–118.9
गोड्डा–99.9–114.1
गुमला–256.9–128
हजारीबाग–190.4–118.5
जामताड़ा–156–134.9
खूंटी–264.7–132.7
कोडरमा–130.6–95.9
लातेहार–388.2–113.7
लोहरदगा–373.8–129.1
पाकुड़–140.3–161.5
रामगढ़–321.8–125.6
रांची–459.0–125.7
साहिबगंज–186.2–151.4
सरायकेला-खरसांवा–382.2–140.7
सिमडेगा–326.5–154.6
पश्चिमी सिंहभूम–278.4–135.4
कुल–247.4–122.6

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now