बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, बेटे को गोली मारने के बाद फिर गला रेता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

डेस्कः बिहार के खगड़िया में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। जमीन विवाद में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेटा गोली लगने से जख्मी होने के बाद जान बचाने के लिए छिप रहा था। लेकिन, बदमाशों ने उसे पकड़कर गला रेत दिया। घटना पसराहा थाना इलाके के महद्दीपुर गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बदमाशों ने गोली मार दी।

बिहार में बिल्डर का कारनामाः बिना नक्शा पास कराए खोदवाया 30 फीट गड्ढ़ा, कई घरों की नींव हिल गई
मृतकों की पहचान मां फुला देवी और बेटे पंकज कुमार के रूप में की गई है। मृत महिला की बेटी सविता कुमारी ने बताया कि बदमाश उसके घर में घुस गए और मां तथा भाई को गोली मार दी। जख्मी होकर मां गिर पड़ी। भाई जान बचाने के लिए छिपने लगा तो उसे पकड़ लिया और हसिया से गला रेत दिया। उसके बाद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। घटना के वक्त घर में मां, बेटा और बेटी ही थी।

See also  बिहार में डंडे से पीट-पीट कर 2 लोगों को मार डाला, मची सनसनी

हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स गोली कांड की उत्तम यादव ने ली जिम्मेदारी, छेड़खानी के मामले में जा चुका है जेल
इधर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व की दुश्मनी को लेकर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।

बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट, पूरे राज्य में दिखेगा मानसून का असर
गांव वालों से मिली जानकारी के मुताबिक 8 बिगहा जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है। इस मामले में पूर्व में भी हत्या हुई। उस कांड के आरोपी जेल में है। आशंका जाहिर की जा रही है कि बदले की कार्रवाई के तहत मां-बेटे को मार दिया गया। घटना से गांव में हड़कंप मचा है। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। बेटी सविता ने सुरक्षा की मांग की है।

See also  रांची के होटल में सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर रंगे हाथ लड़के लड़कियों को पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now