पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के पास मिली प्रतिबंधित ग्लाक पिस्टल, सरकार ने मांगी वापस, कांग्रेस नेता ने कहा-वो झारखंड से हैं बाहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के पास मिली प्रतिबंधित ग्लाक पिस्टल, सरकार ने मांगी वापस, कांग्रेस नेता ने कहा-वो झारखंड से हैं बाहर

रांचीः हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन के पिछली सरकार में मंत्री रहे ब्रजेश गुप्ता उर्फ बन्ना गुप्ता ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर अत्याधुनिक ग्लाक पिस्टल खरीदा था। उन्होने पिछली सरकार के दौरान इसका लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया था। विधानसभा का चुनाव सरयू राय के हाथों हारने के बाद राजनीतिक रूप से कमजोर पड़े बन्ना गुप्ता से सरकार ने ग्लाक पिस्टल वापस मांग ली है। इस संबंध में जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी की ओर से जिले के एसएसपी को पत्र जारी कर बन्ना गुप्ता से ग्लाक पिस्टल लेकर राज्यकीय शास्त्रागार में जमा करने को कहा गया है।

ट्रेन में हुई रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की मुलाकात, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पेसा कानून को लेकर हुई चर्चा
बताया जा रहा है कि जमशेदपुर पश्चिम से विधायक और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान 2022-23 में उन्होंने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से अत्याधुनिक ग्लाक पिस्टल खरीदी थी। पुलिस विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ग्लाक वर्तमान समय में सबसे आधुनिक पिस्तौल में से एक है। इसका बाजार मूल्य लगभग 18 लाख रुपये है।

See also  पोस्टल बैलेट एक्सचेंज सेंटर से फॉर्म-12 एवं 12 डी का हुआ आदान-प्रदान, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स गोली कांड की उत्तम यादव ने ली जिम्मेदारी, छेड़खानी के मामले में जा चुका है जेल
0.42 बोर की इस पिस्तौल को सामान्य नागरिक अपने पास नहीं रख सकते हैं। झारखंड में गिने-चुने लोगों को ही इसका लाइसेंस दिया गया है। सामान्य नागरिकों को केवल 0.32 बोर की पिस्तौल रखने के लिए लाइसेंस निर्गत होता है।उपायुक्त के पत्र के अनुसार सरकार के अवर सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 6 मार्च 2025 को जारी एक पत्र के आलोक में पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिला अतंर्गत ग्लाक पिस्टल धारण करने वाले लोगों की सूची में इस जिला से संबंधित एकमात्र अनुज्ञप्तिधारक कदमा निवासी ब्रजेश गुप्ता उर्फ बन्ना गुप्ता के नाम पर शस्त्र अंकित है।

रांची में रविवार को हुई बारिश में नगर निगम की खुली पोल, राजधानी का जलजमाव से हाल बेहाल
विभागीय निर्देश के आलोक में बन्ना गुप्ता से शस्त्र प्राप्त कर राज्यकीय शस्त्रागार में जमा किया जाना है। अत: ब्रजेश गुप्ता उर्फ बन्ना गुप्ता के नाम पर धारित दो शस्त्रों में से एक शस्त्र 0.45 बोर पिस्टल को प्राप्त कर राजकीय शस्त्रागार में जमा करा दिया जाय।इस मामले पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुझे इस संबंध में न तो कोई सूचना है और न ही जिला प्रशासन ने नोटिस भेजा है। जिला प्रशासन की ओर से नोटिस भेजे जाने के बाद नियमानुसार जवाब देंगे। फिलहाल मैं संगठन को लेकर मध्य प्रदेश में काम कर रहा हूं।

See also  पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से की मुलाकात, लोहरदगा में होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह के लिए किया आमंत्रित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now