झारखंड में स्वाइन फ्लू के 8 मामले आये सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 29, 2026

झारखंड में स्वाइन फ्लू के 8 मामले आये सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः झारखंड में स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामन आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ दिनों पहले अभिनेता इमरान हाशमी एक इवेंट में रांची आये थे, शनिवार को उनके स्वाइन फ्लू होने की खबर सामने आई। दिल्ली, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान के बाद झारखंड में इन्फ्लूएंजा A H1N1 और H3N2 सीजनल इन्फ्लूएंजा के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। केंद्र सरकार के जारी निर्देश के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने राज्य के सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों और जिला सर्विलेंस पदाधिकारियों को अलर्ट रहने और संक्रमण की निगरानी रखने का निर्देश जारी किया है।

झारखंड में H1N1 संक्रमण के मिले केस
वहीं, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम IDSP के तहत राज्य सर्विलेंस पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में राज्यभर में ILI और SARI मामलों की दैनिक निगरानी और IHIP पोर्टल पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि राज्य में कई जगहों से H1N1 संक्रमण की सूचनाएं मिली है, हालांकि झारखंड में अभी तक इन्फ्लूएंजा के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
H1N1 सीजनल इन्फ्लूएंजा (स्वाइन फ्लू) संक्रमण से निपटने के लिए अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा के निर्देश पर राज्य स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन्फ्लूएंजा A-H1N1 और H3N2 की जांच सुविधा रिम्स और एमजीएम, जमशेदपुर में उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में संभावित व संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कम से कम 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है।
स्वाइन फ्लू संक्रमण से कैसे बचें
राज्य सर्विलेंस पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी निजी व सरकारी अस्पतालों को मरीजों का डेटा IHIP पोर्टल पर नियमित दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सलाह जारी करते हुए कहा है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते समय मास्क पहनें, छींकते या खांसते वक्त रुमाल या कपड़े से मुंह-नाक ढंकें और शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजें लें।
इसके अलावा लोगों से हाथ मिलाने से बचें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक्स दवाएं न लें, और गंदे हाथों से आंख, नाक व मुंह को बार-बार न छुएं, स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परामर्श, लक्षण दिखने पर सलाह या सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी के लिए राज्य सरकार का 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। लक्षण दिखने पर तुरंत अपने नजदीकी सदर अस्पताल या सरकारी चिकित्सा संस्थान में संपर्क करने की अपील की गई है।

See also  अलकायदा का संदिग्ध कटनी, सामी और कलीमुद्दीन साक्ष्य के अभाव में बरी, कटनी नहीं हो पाएगा रिहा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now