- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची का सिल्ली बारिश से बेहाल, CO और BDO को लेकर देवेंद्रनाथ महतो ने किया इलाके का दौरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 20, 2025

रांची का सिल्ली बारिश से बेहाल, CO और BDO को लेकर देवेंद्रनाथ महतो ने किया इलाके का दौरा

रांचीः झारखंड में मानसून के आगमन के साथ ही पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो के विधानसभा क्षेत्र सिल्ली बारिश से बेहाल है। सुदेश को 2024 का विधानसभा चुनाव हारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जयराम महतो के साथी और सिल्ली से जेएलकेएम के उम्मीदवार रहे देवेंद्रनाथ महतो ने इलाके का दौरा किया। प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों को फेल बताते हुए देवेंद्रनाथ महतो ने बारिश से अस्त- व्यस्त सिल्ली की स्थिति दिखाई।

Video: देवघर एम्स में करोड़ों के उपकरणों पर झरने की तरह गिर रहा है पानी, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
सीओ जय मुर्मू का हाथ पकड़कर देवेंद्रनाथ महतो उन्हे पानी में डूबे राहे के धोबी टोला इलाके में ले गए। राहे बीडीओ अशोक और सीओ के साथ जयराम के साथी ने सुदेश के इलाके की बेबसी दिखाई।
लगातार हो रही बारिश से घुटनों तक पानी भरा इलाके में देवेंद्रनाथ अधिकारियों के साथ घूमते नजर आए। देवेंद्रनाथ ने कहा कि 29 मई को उन्होने उपायुक्त से मिलकर इस इलाके की समस्या से उन्हे अवगत कराया था। सिल्ली का इलाका पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो का विधानसभा क्षेत्र रहा है। भले ही 2024 का विधानसभा चुनाव सुदेश यहां से हार गए हो लेकिन उन्हे यहां की जनता ने कई बार विधायक बनाया और सिल्ली के विकास मॉडल की तारीफ खुद सुदेश ने कई बार की। लेकिन जयराम के साथी देवेंद्रनाथ ने सिल्ली के इलाके में घूमकर सुदेश के विकास मॉडल पर बड़े सवाल खड़े कर दिये। देवेंद्रनाथ के साथ बीडीओ और सीओ ने इलाके का दौरा करने के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।

See also  Video: महेंद्र सिंह धोनी ने इस तरह मनाया अपना 44वां बर्थ डे, दोस्तों ने दिया गिफ्ट में चॉकलेट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now