- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में भारी बारिश से यातायात सेवा प्रभावित, कई ट्रेन रद्द, कुछ के समय में किया गया परिवर्तन

15 जुलाई से जनशताब्दी सहित 16 ट्रेन रद्द, सफर पर जाने से पहले जान लीजिये ट्रेनों की शिड्यूल

रांची: झारखंड समेत पूरे पूर्वी भारत में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल सेवाओं पर भी साफ देखने को मिल रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में अत्यधिक जलजमाव के कारण रेल यातायात बाधित हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है,जबकि एक ट्रेन को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

भारी बारिश के बीच मछली पकड़ने गए दो लोग कोयल नदी में फंसे, चट्टान पर बैठकर बचाई जान, देर रात किया गया रेस्क्यू

1. ट्रेन संख्या 68086/68085 बरकाकाना – टाटानगर – बरकाकाना पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ दिनांक 20/06/2025 को रद्द रहेगी
2. ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया – टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 20/06/025 को रद्द रहेगी

DPS रांची का म्यूजिक टीचर जोन्हा फॉल में ले रहा था सेल्फी, तेज धार में बहा , हुंडरू में बंगाल के पर्यटक की इस तरह बची जान

See also  रांची समेत पांच जिलों में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन 

लिंक रेक के विलंब से चलने एवं भारी बारिश की वजह से सिल्ली – किता रेलखंड के बीच मिट्टी बह जाने के कारण, ट्रेन संख्या 18626 हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/06/2025 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर दोपहर 14:00 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें. रेलवे स्टेशनों और ऑनलाइन माध्यमों पर अपडेट लगातार जारी किया जा रहा है।इस असामान्य स्थिति के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है, खासकर उन यात्रियों को जो नियमित रूप से रांची, टाटानगर, बरकाकाना या हावड़ा की यात्रा करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now