दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ कुख्यात निसार उर्फ निशु, वीडियो जारी कर जताई एनकाउंटर की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2025

jamshedpur criminal nisar

जमशेदपुर: शहर के कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे निसार हसन उर्फ निशु को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बहरीन से लौटते समय जैसे ही निशु दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही जमशेदपुर पुलिस की एक विशेष टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है।

बम हमले और हत्या जैसे गंभीर मामलों में आरोपी

निसार उर्फ निशु पर जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर गणेश सिंह पर बम से हमला करने का गंभीर आरोप है। इसके अलावा मानगो क्षेत्र में पवन यादव की हत्या के मामले में भी वह वांछित था। इस मामले में जमशेदपुर पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था।

वीडियो जारी कर जताई जान को खतरे की आशंका

गिरफ्तारी के बाद निशु ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उसने दावा किया है कि उसे जमशेदपुर पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारने का डर सता रहा है। वीडियो में उसने कहा कि वह कानून का पालन करना चाहता है और चाहता है कि उसके साथ न्याय हो।

See also  इरफान VS राजकुमारः स्वास्थ्य मंत्री ने अब रिम्स निदेशक को भेजा शो कॉज, इंटरनल कमेटी में बेटे को किया शामिल

पुलिस की कार्रवाई तेज

जमशेदपुर पुलिस की टीम जल्द ही निशु को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निशु पर गैंगवार, बम धमाका, हत्या और रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि निशु की गिरफ्तारी से कई अपराध के राज खुल सकते हैं।

क्या है आगे की रणनीति?

फिलहाल दिल्ली में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद निशु को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जाएगा। जहां कोर्ट की अनुमति के बाद उसे पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now