राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेटः सोनम को 112 बार फोन करने वाला निकला मुख्य साजिशकर्ता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2025

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेटः सोनम को 112 बार फोन करने वाला निकला मुख्य साजिशकर्ता

डेस्कः इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को 25 दिन के अंदर 112 बार कॉल करने वाला का नाम सामने आ गया है। पुलिस सूत्रों ने तीसरे किरदार की पहचान कर ली है। चौकाने वाली जानकारी ये निकल कर आई है कि संजय वर्मा जिसने सोनम को 112 बार कॉल की थी वो राज कुशवाहा ही निकला।

राजा रघुवंशी हत्या के आरोपी कैमरे में दिखें, मेघालय में ट्रैकिंग के दौरान कैमरा देखकर छुपा लिया था चेहरा
दरअसल, राजा रघुवंशी हत्याकांड में संजय वर्मा का नाम आने के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया था। इससे सवाल उठने लगे थे कि इस मर्डर केस में यह संजय वर्मा नाम का कौन शख्स आ गया। बुधवार को केस में संजय वर्मा नाम के शख्स की एंट्री खूब चर्चा में रही। पुलिस भी इस बारे में छानबीन जारी रखे थी।

राजा रघुवंशी की हत्या से ठीक पहले का VIDEO आया सामने, पति के आगे चलती दिखी सोनम
बुधवार रात को पुलिस सूत्रों ने बताया कि असल में राज ने ही संजय वर्मा नाम से एक फर्जी सिम ली थी। राज संजय वर्मा नाम से ली गई फर्जी सिम से सोनम से बातें किया करता था। राज जिस मोबाइल नंबर से वह सोनम से बातचीत जारी रखे था वह सिम फेक थी और उसे संजय वर्मा के नाम से लिया गया था। इस तरह सामने आया कि संजय वर्मा असल में राज ही था।

See also  श्मशान घाट में BJP का जिला मंत्री महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, VIDEO बनाते ही मांगने लगे माफी

अमन साहू एनकाउंटर के तीन महीने बाद गैंग हुआ एक्टिव, कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी जान से मारने की धमकी, कहा-अगला नंबर तुम्हारा
बता दें कि राजा हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने इंदौर आई मेघालय पुलिस ने बुधवार को सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह के घर पहुंची और परिजनों के बयान लिए। सूत्रों ने बताया कि टीम ने इस बात की छानबीन की कि हत्या के पीछे कथित लव ट्राइ एंगल के अलावा कोई और मकसद तो नहीं था? मेघालय पुलिस की टीम दो घंटे तक सोनम के मायके में रही।टीम राज कुशवाह के घर भी पहुंची और उसकी मां चुन्नी देवी से आधे घंटे तक सवाल जवाब किए। सूत्रों ने बताया कि मेघालय पुलिस ने सोनम और कुशवाह के परिजनों से पूछा कि दोनों के बीच कैसे रिश्ते रहे हैं। इसको लेकर कई सवाल पूछे गए। टीम ने यह भी जानना चाहा कि क्या राजा से सोनम की शादी के बाद उनके बर्ताव में कोई बदलाव आया था?

See also  पेयजल घोटालाः अभियंताओं ने थी 23 करोड़ की बंदरबांट, कैशियर संतोष ने सचिव से की थी घोटाले की शिकायत

झारखंड के कई IAS अधिकारियों का तबादला, प्रमोशन…अरवा राजकमल बने खान आयुक्त
मेघालय पुलिस की टीम मंगलवार रात को राजा रघुवंशी के सहकार नगर स्थित घर भी पहुंची थी और परिजनों के बयान लिए थे। उनसे पूछा था कि शादी के बाद सोनम उनके घर कितने दिन रही थी। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने बताया जांच टीम ने उनसे सोनम के बर्ताव के बारे में सवाल किए। टीम में तीन अधिकारी थे जो उनके घर करीब आधे घंटे तक रहे और पूछताछ की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now