लालू यादव डरलौ न तेजस्वी न डरतौ गे….गाने पर पूर्व विधायक बीमा भारती समर्थकों के झूमती नजर आई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2025

लालू यादव डरलौ न तेजस्वी न डरतौ गे....गाने पर पूर्व विधायक बीमा भारती समर्थकों के झूमती नजर आई

डेस्कः बिहार में धीरे-धीरे चुनावी पारा गर्म हो रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे को घेरने में लगे है। इसी बीच नीतीश सरकार में मंत्री रही और वर्तमान में आरजेडी की नेता बीमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर गाये इस गाने पर बीमा भारती अपने समर्थकों के साथ डांस करते नजर आ रही है।

बीजेपी विधायक की पत्नी बनीं मिसेज बिहार, बाहुबली नेता की बहू ने पटना में जीता खिताब
लालू यादव को लेकर गाये गए गाना वायरल वीडियो में बीमा भारती डांस कर रही है। इस दौरान उनके समर्थक और महिलाएं भी थिरक रही हैं। गाने के बोल है- ‘लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे..अबकी आरजेडी पार्टी एकेले लड़तौ गे’।वीडियो पूर्णिया की रूपौली विधानसभा का बताया जा रहा है। जिसमें बीमा भारती डांस करती दिख रही है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि गाने के जरिए ये बताने की कोशिश की जा रही है कि इस चुनाव में आरजेडी अकेले चुनाव लड़ेगी।

See also  बिहार में बारिश से बुरा हाल, कहीं सड़क तो कहीं डायवर्सन टूट गया, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

 

नीतीश कैबिनेट में 20 एजेंडों पर लगी मुहर, मधुबनी, वीरगंज, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर, सहरसा जुड़ेंगे उड़ान योजना से
बता दें 2024 में हुए उपचुनाव में रूपौली से बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने 8 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। जबकि दूसरे नंबर पर जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 59824 वोट मिले थे। वहीं राजद प्रत्याशी बीमा भारती को 30619 वोट मिले थे। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 में भी पूर्णिया की सीट से आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट से भी निर्दलीय पप्पू यादव ने मात दी थी। बीमा की जमानत भी जब्त हो गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now