पटनाः बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी एवं बाहुबली सुनील पांडेय की बहू ऐश्वर्या राज मिसेज बिहार बन गई हैं। उन्होंने पटना में आयोजित मिसेज बिहार 2025 प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है।भोजपुर के तरारी से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी और पूर्व बाहुबली नेता सुनील पांडेय की बहू ऐश्वर्या राज ने मिसेज बिहार 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया।
अवैध संबंध के शक में पति ने बर्बरता की सारी हदें पार की, पत्नी को आयरन से दागा, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च
ऐश्वर्या राज ने मिसेज बिहार 2025 का खिताब जीता है। ऐश्वर्या भोजपुर जिले की तरारी सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी हैं और बाहुबली सुनील पांडेय उर्फ नरेंद्र नाथ पांडेय की बहू हैं। सुनील पांडेय भी चार बार विधायक रह चुके हैं। राजधानी पटना के एक होटल में रविवार को मिसेज बिहार 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राज ने ग्रैंड फिनाले में भाग लेने वालीं 14 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ कर यह ताज अपने नाम किया।
AK-47 से बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर पर मार ली गोली, पुलिस लाइन में मची अफरातफरी
पटना के होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में आयोजित इस भव्य समारोह में ऐश्वर्या ने न केवल अपनी सुंदरता से, बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और मंच पर अपने प्रदर्शन से भी निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। ऐश्वर्या का यह खिताब जीतना इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वह एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हुए घरेलू जीवन में भी सक्रिय हैं। अब फैशन व सौंदर्य मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं।
बिहार में दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी को काटा दांत, लाठी-डंडे से पीटा, फाड़ दी वर्दी, गाड़ी में आग लगाने की भी कोशिश
कांटे की टक्कर वाली प्रतियोगिता में अपूर्वा गुप्ता फर्स्ट रनरअप और शुभांगी बगेवादी सेकेंड रनरअप बनीं। इस प्रतियोगिता में बिहार की 21 से 55 वर्ष की उम्र की महिलाओं ने भाग लेकर न केवल अपनी सुंदरता बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और सोच का भी परिचय दिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद कुल 14 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया था।
बिहार के आभूषण कारोबारी से कोडरमा घाटी में 80 लाख की लूट, कोलकाता से सोना खरीदकर लौटने के दौरान हुई वारदात
मिसेज बिहार 2025 ऐश्वर्या राज मूलरूप से पटना की रहने वाली हैं। खगौल के केंद्रीय विद्यालय में उन्होंने स्कूली शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम और पटना विश्वविद्यालय से एमबीए की। ऐश्वर्या राज का एयर होस्टेस बनने का सपना भी रहा है। उन्होंने गुरुग्राम के एक इंस्टीट्यूट से एयरहोस्टेस का कोर्स भी किया था। लगभग 5 साल पहले ऐश्वर्या की शादी बाहुबली सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत से हुई थी। विशाल और ऐश्वर्या के एक बेटा भी है।






