- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी को काटा दांत, लाठी-डंडे से पीटा, फाड़ दी वर्दी, गाड़ी में आग लगाने की भी कोशिश

बिहार में दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी को काटा दांत, लाठी-डंडे से पीटा, फाड़ दी वर्दी, गाड़ी में आग लगाने की भी कोशिश

डेस्कः बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने गई पुलिस पर हमला किया गया। अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम को लाठी-डंडे से पीटा गया, कई पुलिसवाले को दांत भी कांटा गया। इस हिंसक झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की भी कोशिश की।

AK-47 से बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर पर मार ली गोली, पुलिस लाइन में मची अफरातफरी
घटना फारबिसगंज की है जहां सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने के दौरान मामला हिंसक हो गया। वार्ड संख्या-1 स्थित काली पूजा मेला ग्राउंड के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय उपद्रवियों ने हमला कर दिया। फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अमित राज और होमगार्ड जवान लक्ष्मण कुमार घायल हो गए। पुलिस वाहन में तोड़फोड़ हुई और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश भी की गई।

बिहार के आभूषण कारोबारी से कोडरमा घाटी में 80 लाख की लूट, कोलकाता से सोना खरीदकर लौटने के दौरान हुई वारदात
फारबिसगंज नगर परिषद की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी काम में दखल को लेकर दर्ज केस के आरोपी को पकड़ने गई फारबिसगंज पुलिस पर सोमवार को आरोपित व उनके 20-25 परिजनों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से प्रहार किया। इस दौरान दांत काटकर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।घायल पुलिसकर्मियों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पर हमले को लेकर अलग से मामला दर्ज किया जा रहा है। पूर्व में दर्ज केस संख्या 287/25 में नामजद 10 आरोपियों के साथ-साथ अज्ञात लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

See also  युवराज सिंह, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति अटैच, ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED का एक्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now