AK-47 से बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर पर मार ली गोली, पुलिस लाइन में मची अफरातफरी

AK-47 से बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर पर मार ली गोली, पुलिस लाइन में मची अफरातफरी

कैमूरः सोमवार की शाम बिहार पुलिस के एक जवान ने एके-47 से खुद गोली मारकर जान दे दी। घटना भभुआ पुलिस लाइन बैरक की है। इलाज के लिए पुलिस जवान को वाराणसी ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक पुलिस जवान अमलेश कुमार जमुई जिले का रहने वाला था और उसने 2022 में कैमूर में ड्यूटी ज्वाइन की थी।

बिहार के आभूषण कारोबारी से कोडरमा घाटी में 80 लाख की लूट, कोलकाता से सोना खरीदकर लौटने के दौरान हुई वारदात
पुलिस जवान की ड्यूटी दंगा नियंत्रण पुलिस टीम में थी। सोमवार शाम को वो ड्यूटी से लौटकर आया तो बैरक में सिंगल बेड वाले कमरें में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर के बाद कमरें से गोली की आवाज आई तो साथी जवान राजू दरवाजा खोलने को कहने लगा। जब दरवाजा नहीं खुला तो राजू ने खुद दरवाजा खोला तो देखा कि अमलेश कुमार खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है।

बिहार में मुर्गी का हुआ मर्डर तो थाने पहुंच गई महिला, कहा- मैं उसे साथ लेकर सोती थीं
राजू ने शोर मचाया तो पुलिस लाइन में खलबली मच गई इसके बाद अमलेश को फौरन भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे फौरन वाराणसी रेफर कर दिया। अमलेश को लेकर साथ पुलिस जवान दुर्गावती पहुंचे ही थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरि मोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का आदेश दिया।

पटना में भीषण गर्मी के बाद आया स्कूलों का नया टाइम टेबल, कोचिंग संस्थानों के लिए भी आया गाइडलाइन
बता दें कि जवान की मौत का कारण पता नहीं चला है। फिलहाल जवान के मोबाइल से आत्महत्या का खुलासा हो सकता है। पुलिस जवान अमलेश कुमार के कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस जवान के मोबाइल का लॉक खोलने में जुटी है।

बिहार-झारखंड में आज से मानसून का दिखेगा असर, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात ने ली कई की जान
सिंगल रूम में रहता था जवान: इस मामले पर भभुआ पुलिस लाइन के डीएसपी रामानंद मंडल ने बताया कि सभी जवान एक बैरक में रहते थे। हालांकि एक सिंगल रूम में जवान अमलेश कुमार रहता था। उसने रूम में जाकर अंदर से बंद कर कब खुद को गोली मारी, इसका किसी को पता नहीं चला। गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जवान का दोस्त राजू कमरे को खोलने लगा तो दरवाजा नहीं खुला और न ही कोई आवाज आ रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now