डेस्कः बिहार के सीवान में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला मुर्गी के मर्डर का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच गई। आमतौर पर लोग इंसान की मौत पर थाने जाते है, ये महिला मुर्गी की मौत पर थाने पहुंच गई तो सब हैरान हो गए।
बिहार में गायब BJP सांसद का बेटा बरामद, 32 घंटे बाद बाइपास के पास बगीचा में बैठा मिला विभूति कुमार यादव
सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टंडवा गांव की रहने वाली महिला रिंकी देवी अचानक थाने पहुंच गई। एक हाथ में मरी हुई मुर्गी और दूसरे हाथ में आरोपियों के खिलाफ शिकायत लेकर महिला जब थाने पहुंची तो सब हैरान हो गए। थानेदार के सामने मरी हुई मुर्गी को लेकर जब महिला पहुंची तो सब हंसने लगे। लेकिन जब सबने महिला की बात सुनी तो सब शांत हो गए।
बिहार से दिल्ली जा रही ट्रेन में मारपीट का वीडियो वायरल, सत्याग्रह एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ खूब बवाल
महिला ने मुर्गी की हत्या का आरोप अपने देवर गुड्डू समेत तीन लोगों पर लगाया है। रिंकी देवी ने कहा कि गुड्डू रोज इसी मुर्गी के दो अंडे खाता था। एक दिन पहले अंडे को लेकर विवाद हो गया, उसके बाद सोमवार को गुड्डू ने घर के तीन लोगों के साथ मिलकर मुर्गी की गर्दन दबाकर हत्या कर दी।
रामविलास-मांझी-अशोक चौधरी के दामाद के बाद अब संजय झा की बेटियों को लेकर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की वकील बनीं दोनों बहनें
इसके बाद महिला थाने में रोने लगी। उसने देवर और ननद पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर दी। महिला ने बताया कि वो मुर्गी को अपने संतान की तरह मानती थी, उसे बहुत प्यार करती थी। मै इसे रोज रात में अपने साथ लेकर सोती थी लेकिन देवर और ननद ने उसकी हत्या कर दी। महिला से आवेदन लेने के बाद थाना प्रभारी ने कहा के पहले तुम इस मुर्गी को दफनाकर आओ तो देखते हैं।महिला ने मुर्गी को दफनाकर फिर थाने पहुंची थाना प्रभारी ने इस पूरे मामले में 107 का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।




