बिहार से दिल्ली जा रही ट्रेन में मारपीट का वीडियो वायरल, सत्याग्रह एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ खूब बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2025

बिहार से दिल्ली जा रही ट्रेन में मारपीट का वीडियो वायरल, सत्याग्रह एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ खूब बवाल

डेस्कः बिहार के रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। समस्तीपुर रेलमंडल के अंतर्गत चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई।बेतिया स्टेशन के पास तीन लोगों ने एक यात्री को पीटकर फर्श पर गिरा दिया। घटना का वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, RPF-GRP की गैरमौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं।

रामविलास-मांझी-अशोक चौधरी के दामाद के बाद अब संजय झा की बेटियों को लेकर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की वकील बनीं दोनों बहनें
यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन बेतिया स्टेशन से खुली और जनरल बोगी में सीट को लेकर विवाद शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि तीन यात्रियों ने मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीट डाला। उसे लात-घूंसे मारते हुए ट्रेन के फर्श पर गिरा दिया गया।

बिहार में गायब BJP सांसद का बेटा बरामद, 32 घंटे बाद बाइपास के पास बगीचा में बैठा मिला विभूति कुमार यादव

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर तपोवन मंदिर में की पूजा अर्चना, शोभायात्रा में 1728 अखाड़े होंगे शामिल

इस पूरी घटना का वीडियो किसी यात्री ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सबसे हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान न तो RPF और न ही GRP का कोई जवान मौके पर मौजूद था। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now