बिहार में घूसखोर आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ले रहा था रिश्वत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2025

बिहार में घूसखोर आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ले रहा था रिश्वत

पटनाः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को निगरानी की टीम ने अरवल के करपी से घूसखोर आवास सहायत को गिरफ्तार किया है। करपी प्रखंड कार्यालय में निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैनात आवास सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा।

बिहार में गायब BJP सांसद का बेटा बरामद, 32 घंटे बाद बाइपास के पास बगीचा में बैठा मिला विभूति कुमार यादव
करपी प्रखंड कार्यालय से सोमवार को निगरानी की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैनात आवास सहायक सुनील कुमार सुमन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुनील कुमार सुमन पुराण पंचायत में तैनात था।

रामविलास-मांझी-अशोक चौधरी के दामाद के बाद अब संजय झा की बेटियों को लेकर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की वकील बनीं दोनों बहनें
जानकारी के मुताबिक, रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के बालागढ़ गांव निवासी भूषण कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई कि सुनील कुमार सुमन आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि जारी करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और सुनील कुमार सुमन को रिश्वत लेते ही धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सर्किट हाउस ले जाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कई अन्य बिचौलियों के नाम उजागर किए जो लाभार्थियों से अवैध वसूली में सहयोग करते थे।आरोपी आवास सहायक मूल रूप से अरवल जिले के वासिलपुर गांव का निवासी है और पिछले कुछ वर्षों से करपी प्रखंड में पदस्थापित था। इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में भय का माहौल देखा गया।

See also  भगवान का शुक्र है... मैं राजा रघुवंशी बनने से बचा गया, पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद बोला पति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now