भरी पंचायत में हुआ मर्डर, बड़े भाई के इशारे पर छोटे भाई ने कर दी पिता की हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2025

भरी पंचायत में हुआ मर्डर, बड़े भाई के इशारे पर छोटे भाई ने कर दी पिता की हत्या

पश्चिम चंपारणः नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया गांव मेंद भरी पंचायत के बीच एक कलयुगी बेटे ने चाकू से गोदकर अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बैरिया गांव निवासी चंद्रशेखर साह उर्फ जक्शन साह (65) के रूप में हुई है। चाकू मारने के बाद आरोपी पुत्र फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर व जमीन के हिस्से को लेकर चंद्रशेखर साह का अपने ही बेटों राधाकांत व राजकिशोर से विवाद चल रहा था।

बिहार में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से महिला समेत पांच की मौत, कई घायल
इस को लेकर गांव में रविवार के दिन दो बार पंचायती भी हुई थी। जब बात नहीं बनी तो रविवार की रात के वक्त फिर से पंचायती हुई। इस दौरान जब बात नहीं बनी तो राधाकांत साह के इशारे पर उसके भाई राजकिशोर साह ने अपने ही पिता को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला और भाग निकला। घटनास्थल पर ही बुजुर्ग चंद्रशेखर की मौत हो गई।हालांकि, पुलिस ने मृतक के बड़े बेटा राधाकांत साह को गिरफ्तार कर लिया है और राजकिशोर साह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

See also  बिहार का एक और लाल पाकिस्तान के हमले में हुआ शहीद, मनीष कुमार की दो महीने पहले हुई थी शादी

बिहार में बीजेपी सांसद का बेटा लापता, दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते की गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज
SDPO जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। वह मृतक का बड़ा पुत्र है।परिजनों को आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मृतक की पत्नी लालमुनि देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now