मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, अप्रैल महीने में जिनका पैसा रूका उन महिलाओं को अब मिलेगा पैसा, 7.65 लाख बहनों को मिलेगा लाभ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2025

मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, अप्रैल महीने में जिनका पैसा रूका उन महिलाओं को अब मिलेगा पैसा, 7.65 लाख बहनों को मिलेगा लाभ

रांचीः झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया है। विभाग ने राज्य की ऐसी महिलाओं के खाते में आधार सीडिंग नहीं होने की वजह से पैसा नहीं आया था, सत्यापन के बाद अब उन्हे ही पैसा भेजा जा रहा है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाली 7.65 लाख महिलाओं को आधार सीडिंग ना होने की वजह से मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिल पा रहे थे। अब इन सभी की आधार सीडिंग पूरी कर ली गई है। इसके बाद सरकार ने इन महिलाओं के खातों में भी पैसे भेजना शुरू कर दिया है। ये वो महिला लाभार्थी हैं, जिनकी आधार सीडिंग ना होने की वजह से अप्रैल महीने का पैसा रुक गया था।

झारखंड में मंगलवार तक मानसून की होगी एंट्री, सोमवार को रांची सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी
हिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि कुल 53.35 लाख लाभुकों में से 44.70 लाख महिला लाभुकों के खातों में बीती 13 मई से पैसे भेजने शुरू किए गए थे। इसके बाद बची महिला लाभुकों के खातों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठ की गई और उसमें उनके खातों को समीक्षा की गई। इसमें 24 जिलों की महिलाओं के डाटा की समीक्षा की गई। सीमीक्षा के दौरान पता चला कि सिमडेगा जिले की सबसे कम महिला लाभुकों को अप्रैल महीने की राशि नहीं भेजी गई है। वहीं हजारीबाग, रांची, धनबाद और बोकारो जिलों में सबसे कम महिलाओं का सत्यापन हो पाया था।

See also  श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्य वासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में खूब हुआ हंगामा, दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, संजय सिंह यादव की जीत का रास्ता साफ
कुल कितनी महिला लाभुकों को मिलेगा पैसा
विभाग की समीक्षा में सामने आया कि पहले आधार सीडिंग वाले खातों की संख्या कुल 40.02 लाख थी। 13 मई के बाद 12 लाख खातों का सत्यापन किया गया और पीएफएमएस ने जून में इसे पूरा कर लिया। इस तरह अप्रैल महीने में मंईयां सम्मान योजना पाने वाली लाभुकों की कुल संख्या 52 लाख पार कर गई है। इन 52 लाख महिला लाभुकों में से 44 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने का पैसा भेजा गया है। इसके बाद 7.65 लाख महिलाओं का भी आधार सत्यापन करने के बाद उनके खातों में भी पैसे भेजने शुरू हो गए हैं। इस तरह अब प्रदेश की जिस भी महिला ने मंईयां सम्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया था, उन सभी महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो गए हैं। जल्द ही सभी महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने के पैसे भी भेज दिए जाएंगे।

See also  गया जी में चार बसों में लगी अचानक आग, बस स्टेंड में मच गई अफरातफरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now