- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, गौरीकुंड के जंगलों में जाकर गिरा,7 लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 15, 2025

केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, गौरीकुंड के जंगलों में जाकर गिरा

डेस्कः उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 5 लोग सवार थे।हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है।

Gtc 5RgakAA2dDD

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत का आंकड़ा बढ़ा, बिल्डिंग में विमान के घुसने के दौरान बिहार का मेडिकल छात्र बाल-बाल बचा
गौरीकुंड में ऊंचाइयों के पास घास संग्रह करने वाली महिलाओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद धुआं देखा गया है। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ है। घटना के बाद NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई है। हालांकि मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर के मलबे के अवशेष बिखरे हुए हैं। घटना की सूचना घास काटने वाली महिलाओं ने धुंआ देखने के बाद दी। केदारनाथ में जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। वह आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। पूरी घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। इस पूरे हादसे में 5 एडल्ट बच्चे और एक बच्चे समेत पायलत की मौत हो चुकी है।

See also  मंत्री कपिल मिश्रा की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने दिल्ली दंगे को लेकर जांच करने का दिया आदेश

विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन
इन्हीं हादसों को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर के फेरे घटाए गए।रोजाना हेलिकॉप्टर के 60 फेरे कम किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक औसतन हेलिकॉप्टर रोजाना 200 से 250 फेरे लगाते हैं। लगातार हादसों के बाद डीजीसीए ने यह फैसला लिया था। केदारनाथ रूट पर डीजीसीए ने कड़े नियम लागू किए हैं। इस नए आदेश के मुताबिक गुप्तकाशी से एक घंटे में 2 बार हेलिकॉप्टर उड़ेंगे. 8 घंटे में कुल 16 बार हेलिकॉप्टर उड़ पाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now