धनबादः शुक्रवार की रात जिले के एसएसपी प्रभात कुमार को मिली सूचना के आधार पर एक दस चक्का कंटेनर ट्रक जिसपर अवैध शराब लोड होकर खरीद-बिक्री के लिए जा रहा था उसे पुलिस ने बरामद किया।
बलियापुर थाना क्षेत्र में बरामद किये गए शराब की बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
धनबाद में ‘आओ फरिया लो’ से शुरू हुआ था ढुलू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों में झड़प, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
धनबाद के हिरक रोड़ के रास्ते गुलूडीह गांव की ओर जा रहे एक ट्रक शराब को पुलिस ने बरामद किया। सिंदरी के अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने गुलूडीह बस्ती पहुंचकर छापेमारी की जिसमें एक कंटेनर ट्रक शराब बरामद किया गया। 1003 कार्टून अवैध शराब बरामद करने के बाद पुलिस शराब कारोबारी को पकड़ा चाहा लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक के साथ वो भागने में सफल रहा। बलियापुर पुलिस ने शराब कारोबारी के स्कूटी को जप्त कर लिया है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है



