बिहार में 11वीं में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने आये छात्रों की पिटाई, कर्मचारी के डंडे बरसाने का वीडियो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2025

बिहार में 11वीं में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने आये छात्रों की पिटाई, कर्मचारी के डंडे बरसाने का वीडियो वायरल

डेस्कः बिहार के पूर्णिया जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में छात्र-छात्राएं कुशल युवा कार्यक्रम के लिए निबंधन कराने पहुंचे। बड़ी संख्या में पहुंच छात्रों पर दफ्तर के कर्मचारी ने डंडे चलाए। छात्रों पर डंडे चलाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मंगनी लाल मंडल होंगे RJD प्रदेश अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव रहे मौजूद
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और प्रदेश कांग्रेस की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस ने कहा कि नीतीश राज में छात्रों पर लाठियों का शासन है। DRCC भवन में छात्रों को बुलाकर कर्मियों द्वारा डंडे से पीटा जात है। इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों को छात्र देते है तो उन्हे धमकाया जाता है।

12 साल का बच्चा मेडिकल कॉलेज के लिफ्ट में फंसा, अंधेरा और गर्मी से होता रहा परेशान, मच गया हड़कंप
वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि छात्र अपने निबंधन के लिए खड़े है उसी दौरान एक शख्स आता है जिसे ऑफिस का कर्मचारी कहा जा रहा है वो छात्रों पर डंडे चलाने लगता है। इस दौरान वहां पुलिस भी मौजूद होती है लेकिन वो इसे अनदेखा कर देती है। पूणिर्या सांसद पप्पू यादव ने वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि पूर्णिया में कुशल युवा कार्यक्रम में निबंधन के लिए आए विद्यार्थियों पर लाठियों से प्रहार। जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र छात्र-युवाओं का बन गया है उत्पीड़न केंद्र! लूट का आलम यह है जूनियर स्टाफ बन गया है रंगदार! आख़िर कब जागोगे कुंभकर्णी सरकार!

See also  9 कुत्तों ने एक साथ किया महिला पर हमला, नोंच-नोंच कर किया लहूलूहान

 

पटना में एनकाउंटर, सरेंडर के बाद नाबालिग कर रहा था भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली
जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानों को निर्देश जारी किया था कि 11वीं में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम का निबंधन एवं सत्यापन कराना अनिवार्य होगा, इसके बाद ही 11 वीं में नामांकन हो सकेगा। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र निबंधन कराने पहुंचे जिनपर डंडे चलाए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now