- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लोहरदगा में 25 लाख रुपए मूल्य के 46.2 किलोग्राम गांजा बरामद,संदीप साहू के घर से हुई बरामदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोहरदगा : नशा के व्यापार के खिलाफ लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 46.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना पर बगडू थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर बगडू थाना क्षेत्र के अरेया गांव निवासी संदीप साहू के घर से 42.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया। वहीं अरेया गांव निवासी संदीप साहू द्वारा पूछताछ में दी गई जानकारी के आधार पर सदर थाना पुलिस ने कृषि बाजार के समीप राजा उर्फ रवि साहू के घर से 3.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में अरेया के संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले को लेकर बगडू थाना में कांड सं0-14/25 में धारा-20 (बी) (ii) (सी)/29 एनडीपीएस एक्ट और लोहरदगा थाना कांड संख्या 89/25 में धारा 20 (बी) (ii) (ए)/32 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है।

See also  Lohardaga में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अधेड़ का शव, मृतक की पहचान नहीं, मॉर्निंग वॉक के दौरान शव को लोगों ने देखा

WhatsApp Image 2025 06 14 at 15.39.31 4895a0d5

रांची में नवीन सरना हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस का विरोध, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

बताया जाता है कि एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत अरेया निवासी बसंत साहू का पुत्र संदीप साहू के घर में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। जिसके बाद वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय समीर कुमार तिर्की के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय समीर कुमार तिर्की के साथ अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी बगडू नरेश कुमार यादव, बगडू थाना के अन्य पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी एवं सैट-75 के सशस्त्र बल के साथ अरेया स्थित संदीप साहू के घर पहुंचकर छापेमारी दल द्वारा घर का विधिवत घेराबंदी किया गया। छापेमारी दल में शामिल दंडाधिकारी की उपस्थिति में संदीप साहू के सामने ही उसके घर की तलाशी ली गई। जिसमें घर में भारी मात्रा में गांजा पैकेट पाया गया। सभी पैकेट की गिनती करने पर गांजा का कुल 28 पैकेट पाया गया। जिसे घटनास्थल पर ही इलेक्ट्रानिक तराजू से वजन करने पर कुल 42 किलो 700 ग्राम गांजा की पुष्टि हुई। बरामद सभी गांजा के साथ संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया। इस कांड के प्रारंभिक पूछताछ में संदीप साहू ने पुलिस को बताया कि वह लोहरदगा के कृषि बाजार के समीप रहने वाले राजा उर्फ रवि साहू के सहयोग से इस कार्य को अंजाम देता था। जिसके बाद लोहरदगा पुलिस ने राजा साहू उर्फ रवि साहू के घर पर छापेमारी कर 3.5 किलोग्राम गाजा बरामद किया। छापेमारी दल में वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय समीर कुमार तिर्की, पुलिस निरीक्षक किस्को अंचल संदीप रंजन, बगडू थाना प्रभारी नरेश कुमार यादव, पुअनि बृंदा उरांव, सअनि लालजीत तुरी, हवलदार रिचर्ड सोरेन, मरयानूस कुजूर, तकनीकी शाखा के नीरज कुमार मिश्रा, निर्मल मार्शल मिंज, बुधराम सिंह मुंडा, भरत सिंह, राजीव मुखियार, लक्ष्मण उरांव, अनूज साहू, संजय गोप आदि शामिल थे

See also  कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला अपनी ही सरकार के खिलाफ रात में धरने पर बैठे, कहा-कमीशन लेने के लिए अधिकारी देते है दवाब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now