Iran Israel War:ईरान ने इजराइल पर किया पलटवार, दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-येरूशलम सहित कई शहरों में धमाके

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2025

Iran Israel War:ईरान ने इजराइल पर किया पलटवार, दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-येरूशलम सहित कई शहरों में धमाके

डेस्कः शुक्रवार को इजराइल ने ईरान पर ड्रोन अटैक किया था इसका जवाब 24 घंटे के अंदर ईरान ने दिया। ईरान ने शुक्रवार देर रात इजराइल पर जवाबी हमले किये। ईरान ने शुक्रवार देर रात इजरायल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे। यह तेहरान द्वारा ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस’ अभियान के तहत किया गया है। यह हमला हाल ही में इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों के सीधे जवाब में किया गया है, जिसमें प्रमुख ईरानी सैन्य और परमाणु बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था।

 

इजराइल ने ईरान पर किया हमला, परमाणु ठिकानों को किया तबाह,चीफ ऑफ स्टॉफ मोहम्मद बाघेरी की मौत
ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी, आईआरजीसी प्रमुख मेजर जनरल होसैन सलामी और आईआरजीसी एयरोस्पेस कमांडर ब्रिगेडियर जनरल आमिर अली हाजीजादेह सहित कई ईरानी अधिकारियों की हत्या का बदला है।इज़राइल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि ईरान की तरफ से एक और मिसाइल हमले के बाद पूरे देश में हवाई हमले के सायरन बजने की वजह से लाखों इज़रायली नागरिक एक बार फिर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।

download

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला, एयर इंडिया के सभी Boeing Dreamliner विमानों की होगी सुरक्षा जांच
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली पुलिस की प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि शुक्रवार रात ईरान के मिसाइल अटैक में तेल अवीव के पास रमात गन इलाके में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।ईरान इंटरनेशनल न्यूज़ साइट के अनुसार, मध्य ईरान के इस्फहान शहर में इजरायली हवाई हमलों को रोकने के लिए ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया है। साइट ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इस्फहान के ऊपर ईरानी वायु रक्षा प्रणाली को काम करते हुए देखा जा सकता है।

विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन

ईरान और इजराइल के बीच जंग छिड़ गई है। दोनों देशों की तरफ से एक दूसरे पर वार-पलटवार किया जा रहा है। ईरान के अटैक के जवाब में अब इजराइल ने तेहरान में ड्रोन बरसाए हैं।ईरानी राजधानी के मेहराबाद हवाई अड्डे से आग और भारी धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, जबकि स्थानीय मीडिया ने क्षेत्र में विस्फोट की सूचना दी। स्थानीय आईएसएनए समाचार एजेंसी ने एक वीडियो साझा किया जिसमें पश्चिमी तेहरान में हवाई अड्डे के क्षेत्र से भारी धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि मेहर समाचार एजेंसी ने वहां विस्फोट की सूचना दी है।

Vishwas Kumar Ramesh ने बताया कैसा था प्लेन क्रैश होने के बाद मौत का मंजर, कहा- मैं कूदा नहीं था, सीट समेत बाहर गिरा

ईरान पर इजरायल के हमले की खबर सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत में शुरुआती दौर में 10% से अधिक की बढ़ोतरी हुई, हालांकि बाद में इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड फिलहाल लगभग 75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो गुरुवार के बंद भाव से करीब 5% ज्यादा है।

See also  होर्मुज में फंसे अवाना शिप के कैप्टन राकेश रंजन की मौत, रांची के अरगोड़ा में रहता है पूरा परिवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now