रांचीः अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में हलचल तेज हो गई है। बुधवार को इंडिया कार्डिनेशन कमेटी की बैठक में नहीं बुलाये जाने से नाराज जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मुलाकात की।
बिहार चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं बुलाए जाने से JMM नाराज, विनोद पांडे ने कहा- ‘अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त’
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड़ स्थित आवास पर नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की मुलाकात हुई। अशोक चौधरी झारखंड जेडीयू के प्रभारी रह चुके है और अभी नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में है। इस शिष्टाचार मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से इसको जोड़कर देखा जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना, चौथी बार लगाया गया फाइन
जेएमएम झारखंड की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने के बाद अब बिहार में भी अपनी ताकत को बढाना चाहता है। संगठन को मजबूत करते हुए वहां होने वाले विधानसभा चुनाव में भी ताल ठोकने की तैयारी कर रहा है। गुरूवार को पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में जेएमएम को नहीं बुलाये जाने को लेकर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे अपनी नाराजगी पहले ही जाहिर कर चुके है। जेएमएम की नजर बिहार के एक दर्जन सीटों पर है और वहां वो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। विनोद पांडे का कहना है कि वो जेएमएम की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे, पार्टी जल्द ही विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर फैसला करेगी। पार्टी के अंदर बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर मंथन चल रहा है ये तय है कि जेएमएम बिहार में इस बार चुनाव लड़ेगी। इसलिए हेमंत सोरेन और अशोक चौधरी के मुलाकात को राजनीति के चश्मे से देखा जा रहा है और उसके राजनीति मायने लगाए जा रहे है।


