Vishwas Kumar Ramesh ने बताया कैसा था प्लेन क्रैश होने के बाद मौत का मंजर, कहा- मैं कूदा नहीं था, सीट समेत बाहर गिरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2025

Vishwas Kumar Ramesh ने बताया कैसा था प्लेन क्रैश होने के बाद मौत का मंजर, कहा- मैं कूदा नहीं थी, सीट समेत बाहर गिरा

डेस्कः लंदन के लिए अहमदाबाद से उड़ने के तुरंत बाद क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में आखिर उस वक्त क्या हुआ था? यह तो ब्लैकबॉक्स समेत तमाम टेक्निकल जांच के बाद सामने आएगा फिलहाल हादसे में जिंदा बचे एकमात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश ने कहा कि सबकुछ बहुत तेजी से हुआ। सिविल अस्पताल में बिस्तर पर लेटे विश्वास ने बताया कि हादसे से पहले फ्लाइट में क्या कुछ हुआ और कैसे वह जिंदा बचकर निकलने में कामयाब रहे।

Air India Plane Crash: चमत्कार होते है! विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- जब मैं उठा तो ….
मेश विश्वास ने बताया कि मेरी सीट प्लेन के जिस हिस्से में थी, वो बिल्डिंग के निचले हिस्से से टकराया होगा। ऊपर के हिस्से में आग लग गई थी, कई लोग वहीं फंसे रह गए। शायद मैं सीट सहित नीचे गिर गया था। मैं जैसे-तैसे निकल पाया। रमेश ने बताया कि उनकी आंखों के सामने ही दो एयर होस्टेस, एक अंकल-आंटी सबकुछ जल रहे थे।

See also  Iran के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद लापता, मांगी जा रहीं हैं दुआएं

Ahmedabad Plane Crash:प्लेन क्रैश का वो VIDEO जिसमें बेटे को बचाने के लिए आग से लड़ गई मां, देखकर नहीं रूक पाएंगे आंसू
विश्वास ने इंडिया टुडे से बातचीत में क्रैश के उन पलों को याद करते हुए कहा, ‘ टेकऑफ के बाद एक मिनट के अंदर ही पहले लगा कि 5-10 सेकेंड के लिए लगा कि अटक गया वो, बाद में मुझे लगा कि कुछ हुआ। प्लेन में लाइट ऑन हो गई, ग्रीन और वॉइट। प्लेन टेकऑफ के लिए रेस दिया था। सीधा स्पीड में ही घुस गया हॉस्टल में। मेरे सामने सब हुआ।’ विश्वास ने एचटी को बताया कि क्रैश होने से पहले एक तेज धमाका हुआ था।

Air India Plane Crash:अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, प्लेन की चपेट में आने से गई 24 लोगों की जान
विमान हादसे में एकलौते बचे विश्‍वास रमेश ने डीडी न्‍यूज को बताया, ‘सब मेरी नजरों के सामने हुआ था, लेकिन मुझे खुद नहीं पता कि आखिर कैसे मैं जीवित बच गया हूं। थोड़े टाइम के लिए मुझे लगा था कि मैं भी मरने वाला हूं। लेकिन आंख खुली, तो मैं जिंदा था। मैंने अपनी सीट बेल्‍ट निकालने की कोशिश की। इसके बाद मैं वहां से निकल गया। मेरी आंखों के सामने एयरहोस्‍टेज और दूसरे लोग मर गए थे.’

See also  रविवार को रांची में जोरदार बारिश और वज्रपात, राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा जिंदा, पूर्व CM विजय रूपानी का निधन, मंत्री ने कहा दुर्घटना की होगी जांच
विश्‍वास कुमार का इस हादसे में बचना किसी चमत्‍कार से कम नहीं हैं। उन्‍होंने बताया, ‘मैं हॉस्‍टल पर गिरे विमान के हिस्‍से में नहीं था। मैं ग्राउंड पर गिरा था। वो हॉस्‍टल की छत नहीं थी। दूसरों के बारे में मुझे पता नहीं, लेकिन मैं जहां गिरा, वो जमीन थी। विमान जब नीचे गिरा और मैंने देखा कि थोड़ा-सा स्‍पेस है. इस स्‍पेस से मैंने निकलने की कोरिश की और मैं कामयाब हो गया।

Air India के विमान को बम से उड़ाने की धमकी,फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी फ्लाइट, थाइलैंड में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
दूसरी साइड बिल्डिंग की दीवार थी। शायद वहां से कोई निकल नहीं सका होगा। वहीं, पर ज्‍यादा नुकसान हुआ था। मैं जहां था, वहीं थोड़ा स्‍पेस था, इसलिए मैं निकल पाया, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं कैसे बच पाया। इसके बाद मैं वहां से पैदल चलकर बाहर आ गया। विमान में जब मैं फंसा हुआ था, तब वहां आग लग गई थी, तो इसकी वजह से मेरा एक हाथ भी जल गया। हादसे की जगह से बाहर आने के बाद मुझे एंबुलेंस हॉस्पिटल तक लेकर आई। यहां हॉस्पिटल में बहुत अच्‍छा इलाज हो रहा है।

See also  Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा जिंदा, पूर्व CM विजय रूपानी का निधन, मंत्री ने कहा दुर्घटना की होगी जांच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now