- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Air India के विमान को बम से उड़ाने की धमकी,फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी फ्लाइट, थाइलैंड में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Air India के विमान को बम से उड़ाने की धमकी,फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी फ्लाइट, थाइलैंड में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

डेस्कः शुक्रवार को एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI 379 में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।इस फ्लाइट में मौजूद 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान ने अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद फुकेत हवाई अड्डे पर वापस लैंड किया।

Ahmedabad Plane Crash:प्लेन क्रैश का वो VIDEO जिसमें बेटे को बचाने के लिए आग से लड़ गई मां, देखकर नहीं रूक पाएंगे आंसू

एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट AI 379 लैंड हो चुकी है और एयरपोर्ट इमरजेंसी सेवा के साथ आगे का काम कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि थाई द्वीप फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट ने शुक्रवार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जैसे ही जानकारी लगी तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

See also  CM आवास पर हुई सत्ता पक्ष की बैठक में विधायकों के हस्ताक्षर कागज पर लिये गए !बन्ना ने कहा- आत्मरक्षा के लिए लिया गया निर्णय

Air India Plane Crash: चमत्कार होते है! विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- जब मैं उठा तो ….

फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 के अनुसार, एअर इंडिया के विमान AI-379 ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे (0230) फुकेत एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी,लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए उसने वापस फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की।बाद में बताया गया कि प्रारंभिक तलाशी के बाद अधिकारियों को संबंधित एअर इंडिया विमान के अंदर कोई बम नहीं मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now