पटना में चेकिंग के दौरान कार सवार ने दारोगा समेत तीन को कुचला, महिला पुलिस कर्मी की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2025

पटना में चेकिंग के दौरान कार सवार ने दारोगा समेत तीन को कुचला, महिला पुलिस कर्मी की मौत

पटनाः राजधानी पटना में बुधवार देर रात अलग-अलग इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसके पुरी थाना क्षेत्र इलाके में कार सवार का दुस्साहस देखने को मिला जहां चेकिंग के दौरा ड्राइवर ने दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी को कुचल दिया। इस घटना में दारोगा समेत दो महिला पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गई, जिसमें से एक महिला पुलिस कर्मी की मौत हो गई।

अस्पतालों की बदहाली अब नहीं दिखा पाएंगे कैमरे में, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने यूट्यूबर्स के प्रवेश पर लगाया बैन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसके पुरी थाना क्षेत्र के अटल पथ पर पुलिस एक-एक गाड़ी को रोककर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दूसरी गाड़ी ने पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी। इसमें महिला सिपाही कोमल, एसआई दीपक कुमार व एएसआई अवधेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए।

पिता को जन्मदिन की बधाई देने में तेजप्रताप ने सुबह से शाम तक किया इंतजार, AI से बनी तस्वीर के साथ लिखा लालू जी..
तीनों को आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कोमल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वालों पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया, “रात को चेकिंग पूरे जिले में की जा रही थी। यहां अटल पथ पर भी चेकिंग की जा रही थी। एक बहुत तेज रफ्तार से आ रही कार ने एक कार को टक्कर मारी जिसकी चेकिंग हो रही थी। 3 पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 2 लोगों को हिरासत में लिया है। ड्राइवर फरार हो गया है।”

See also  DSP संजीव कुमार के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, करप्शन को लेकर पटना, खगड़िया, जहानाबाद में रेड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now