बिहार में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने चार लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत, नाराज लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 11, 2025

बिहार में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने चार लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत, नाराज लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

वैशालीः जिले के सहदेई में रफ्तार का कहर देखने को मिला। रामगंज इलाके में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने मंगलवार रात चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति सुरेंद्र पासवान ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पहले तो चालक की जमकर धुनाई की और फिर तोड़फोड़ के बाद स्कार्पियो को आग के हवाले कर दिया।

बिहार के स्कूल में चिकन पार्टी करने वाले सभी शिक्षक सस्पेंड, रसोइया से मुर्गा बनवाने का वीडियो हुआ था वायरल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए भेजा। हादसे में घायल होने वालों में शेखोपुर निवासी समरजीत कुमार सिंह, रामगंज निवासी पंडित पासवान के दमाद सुरेंद्र पासवान, रामगंज निवासी प्रेम साह एवं धीरु कुमार शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र पासवान एवं समरजीत कुमार सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लाया गया, जहां से गंभीर हाल में सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।

See also  शराब के नशे में कर रहा था हंगामा, रोकने पर गुस्से में पिकअप वैन से 12 लोगों को कुचला, 5 लोगों की मौत

बिहार के डॉक्टर को झारखंड के जेल से मिली धमकी, मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी
सदर अस्पताल में सुरेंद्र पासवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई शुरू कर दी। दूसरी ओर लोगों ने स्कार्पियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने स्कार्पियों को स्टेडियम में ले जाकर आग के हवाले कर दिया। जिससे गाडी घंटों धू-धूकर जलती रही। दमकल की भी टीम नहीं पहुंच सकी। जबकि घटनास्थल के पास सैकड़ों घर हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि स्कार्पियों बिहजादी निवासी बिरजू गिरी की है। जिसका नंबर बीआर 31पी, 2658 है। लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में लग रहा था।

दो केंद्रीय मंत्री आमने-सामने, चिराग पर मांझी ने कसा तंज- ‘काफिले में 20 गाड़ियों से फायदा नहीं, 10 में तो नारे लगाने वाले लोग
चालक ने पहले सहदेई बाजार के माहवीर चौक पर एक पोल में धक्का मार दिया। उस जगह पर बर्तन धो रहे राकेश कुमार साह के पुत्र धीरू कुमार को हल्की चोट लगी और बाल-बाल बच गए। चालक गाड़ी लेकर रेलवे ढाला पार करते हुए रामगंज की ओर बढा, जहां पैदल आ रहे शेखोपुर निवासी समरजीत कुमार सिंह, रामगंज निवासी पंडित पासवान के दमाद सुरेंद्र पासवान एवं प्रेम साह को धक्का मार दिया।घटना में सुरेंद्र पासवान गंभीर चोट लगी है। उनका दाहिना पैर टूट गया है। साथ ही उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं समरजीत कुमार सिंह को भी सिर, हाथ एवं पैर में गंभीर चोट है। उन्हें पीएमसीएच पटना ले जाया गया है।

See also  विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने की बैठक, PESA नियमावली समेत कई महत्पपूर्ण मामले में लिया बड़ा फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now