- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

गर्मी में फेल हुआ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का AC, रेल यात्रियों ने स्टेशन पर काटा भारी बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2025

गर्मी में फेल हुआ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का AC, रेल यात्रियों ने स्टेशन पर काटा भारी बवाल

डेस्कः रविवार को लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के यात्रियों ने वाराणसी स्टेशन पर खूब बवाल काटा। ट्रेन का एसी फेल होने के बाद यात्रियों ने रेल अधिकारियों को इसकी शिकायत की लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर यात्रियों का सब्र जवाब दे गया और उन्होने भीषण गर्मी से परेशान होकर खूब हंगामा किया।

IAS अधिकारी 10 लाख रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर में छापेमारी के दौरान मिला भारी मात्रा में कैश
यात्रियों ने आरोप लगाया कि जब से वो ट्रेन में बैठे उस वक्त से ही एसी काम नहीं कर रहा था। इसके पीछे वजह थी की ट्रेन के B-2 कोच की एसी मऊ से सफर की शुरुआत से ही काम नहीं कर रहा था। जिसके कारण यात्रियों ने वाराणसी पहुंचते-पहुंचते लगभग आधा दर्जन से भी ज्यादा बार चेन पुलिंग की और  न सिर्फ अधिकारियों को फोन किया, बल्कि ऑनलाइन शिकायत भी की। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

See also  Varanasi में गंगा की बाढ़ से मणिकर्णिका घाट डूबा, छत पर हो रहा है अंतिम संस्कार

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, सगाई के बाद जमकर किया डांस,देखें VIDEO
जैसे ही वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची वैसे ही ट्रेन यात्री ट्रेन से उतर गए और जिद पर अड़ गए कि तब तक ट्रेन नहीं चलेगी जब तक एसी ठीक नहीं होगी। यात्रियों के हंगामे के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और लगभग डेढ़ घंटे के बाद जाकर एसी कोच सही हुआ और फिर यात्री ट्रेन में सवार होकर आगे निकल पड़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now