BHU में खूब हुआ बवाल, दो घंटे तक होती रही मारपीट और पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2025

BHU में खूब हुआ बवाल, दो घंटे तक होती रही मारपीट और पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

डेस्कः वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मंगलवार की देर रात खूब बवाल हुआ। दो घंटे से ज्यादा समय तक बीएचयू कैंपस युद्ध का मैदान बना रहा। मामूली सी बात पर शुरू हुए विवाद के बाद छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद कैंपस में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को तितर-बितर करने की कोशिश की, जबकि छात्रों ने घंटों तक पथराव किया। फिलहाल, कैंपस में शांति है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस और पीएसी जवानों को तैनात किया गया है।

भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास को 2 साल की सजा, TDS रिटर्न फर्जीवाड़ा मामले में धनबाद की CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला
दरअसल, विवाद छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच बहस से शुरू हुआ था। कैंपस में एक गाड़ी वाले ने राजाराम हॉस्टल में रहने वाले छात्र को टक्कर मार दी थी। उस छात्र के समर्थन में बिड़ला हॉस्टल के छात्र और कुछ अन्य छात्र विरोध करने लगे। छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड में जाकर एप्लीकेशन देने और अपनी बात रखने की कोशिश की, तभी दोनों तरफ से हुई बहसबाजी से स्थिति बिगड़ गई।

See also  गैंगस्टर अमन साहू गैंग का सफाया जारी, देवघर से दो शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इमरान खान पाकिस्तान की जेल में जिंदा हैं, मुलाकात के बाद बहन बोलीं-वे गुस्से में हैं…
BHU में बवाल
इस बीच देखते ही देखते तोड़फोड़ और पथराव शुरू हो गया। बिड़ला चौराहे से लेकर एलडी गेस्ट हाउस तक छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथों में रॉड-डंडे लिए छात्रों ने जमकर पथराव किया। इतना ही नहीं, छात्रों ने एलडी चौराहे पर सुरक्षाकर्मियों के लिए रखी कुर्सियों भी तोड़ दीं। सड़क किनारे पार्क हुए कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी भी सामने आ रही है। पुलिस की लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए हैं।

 

हेमंत सोरेन ने दिल्ली दौरे के दौरान BJP से गठबंधन पर दे दी सहमति! JMM ने दिया अपने अंदाज में जवाब
‘तहरीर मिलने के बाद होगी कार्रवाई’
स्थिति जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड से नहीं संभली तो बीएचयू प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। कैंपस में दस चौकी और पांच थानों के साथ-साथ पीएसी बुलाई गई। एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में पूरे कैंपस में पुलिस ने गश्त किया। फिलहाल माहौल शांत है, लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में अभी बीएचयू की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। BHU कैंपस विवाद की जानकारी देते हुए ACP गौरव कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच झगड़ा हुआ था। हालात बिगड़ने पर प्रॉक्टर सर ने हमें बुलाया था।अब स्थिति नियंत्रण में है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now