शराब घोटाला उजागर करने वाले दो IAS को नोटिस, जमशेदपुर और रामगढ़ के DC को देनी होगी गवाही

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2025

शराब घोटाला उजागर करने वाले दो IAS को नोटिस, जमशेदपुर और रामगढ़ के DC को देनी होगी गवाही

रांचीः उत्पाद विभाग के तत्कालीन दो उत्पाद आयुक्त करण सत्यार्थी और फैज अक अहमद ने अपने कार्यकाल के दौरान शराब घोटाला को उजागर किया था। अब एसीबी के अधिकारी उनसे 38 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाला मामले में बतौर गवाह के रूप में पूछताछ करेंगे। पूछताछ कर उनसे ठोस साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जायेगा।

रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, घर के कमरें में मिला शव
करण सत्यार्थी वर्तमान में जमशेदपुर के डीसी हैं, वही दूसरी ओर फैज अक अहमद रामगढ़ में डीसी के पद पर पदस्थापित हैं। इन दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजकर एसीबी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों अधिकारियों से एसीबी की टीम उनके कार्यकाल में शराब कारोबार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ करेगी। शराब घोटाला मामले की जांच से जुड़े एसीबी के अधिकारियों के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान शराब घोटाला उजागर किया था। वहीं इन्होने कई मामले में आपत्ति भी दर्ज करायी थी। पूछताछ के दौरान दोनों अधिकारी एसीबी को कई जानकारी दे सकते हैं।

See also  रांची में चोरी के आरोप में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला गरमाया, भीड़ ने आरोपी के घर पर किया हमला

टाटा नगरी में शौतानी ताकतों का आतंक! तय समय पर दोपहर में अचानक गिर जाती है बाइक, टेल्को में अनहोनी से दहशत
इस कारण उन्हे केस में गवाह मानते हुए उन्हे पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। पूछताछ के दौरान नये तथ्य बतौर साक्ष्य मिलने पर आगे विस्तार से अनुसंधान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि अभी तक इस केस में एसीबी तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे, तत्कालीन संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह, जेएसबीसीएल के तत्कालीन महाप्रबंधक सुधीर कुमार, महाप्रबंधक वित्त सुधीर कुमार दास और मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी मार्शन के निजी प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। वहीं दूसरी ओर एसीबी पूर्व में उत्पाद सचिव मनोज कुमार और तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में सेवानिवृत अमित प्रकाश को पूछताछ के लिए नोटिस भेज चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now