ऑपरेशन के बाद ICU में भर्ती महिला से रेप, नर्सिंग स्टाफ ने की घिनौनी हरकत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

राजस्थान में आईसीयू में भर्ती एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। घटना को अस्पताल के एक नर्सिंग स्टाफ ने ही अंजाम दिया। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन मामले को छिपाने में जुटा था। लेकिन, महिला की शिकायत पर एडीएम ने पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

राजस्थान में अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। महिला के ऑपरेशन के बाद रेप की घटना को अंजाम दिया गया। चार जून की रात को अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब पीड़िता को होश आया तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता के पति का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा है।

See also  मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव RJD में हुई शामिल, मुकेश सहनी की VIP की रह चुकी हैं प्रत्‍याशी

मैट्रिक में 7 स्कूलों के सभी बच्चे फेल, 54 के आधे बच्चे ही पास हुए, झारखंड में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस सूत्रों ने शु्क्रवार को बताया कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती 32 साल की महिला से नर्सिंग स्टाफ ने चार जून की रात रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन लगाया एवं उसके बेड के चारों तरफ पर्दे लगाकर घटना को अंजाम दिया। सुबह पीड़िता के पति ने घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ प्रशासन को दी।

उधर, सूत्रों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुट गया और मामले को रफा दफा करने में लगा रहा। लेकिन, पीड़िता ने मामले की सूचना अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) सिटी को दी। एडीएम ने इस मामले में एमआइए थाना को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया एवं 164 के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

See also  Jairam Mahto को बड़ा झटका, रद्द हो सकता है नामांकन, पर्चे पर हस्ताक्षर पर है संदेह; निर्वाचन अधिकारी ने पेश होने का दिया आदेश

रायपुर में रात 1 बजे लड़कियां कर रही थीं पार्टी, आ गए कुछ अनजान लड़के, फिर एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटा

पीड़िता के पति ने बताया कि चार जून को उसकी पत्नी को भर्ती कराया गया था। उसका ऑपरेशन होना था। चार जून को ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू में भेजा गया था। आईसीयू में रात के समय अस्पताल के कर्मचारी ने उससे रेप किया। उसने बताया कि आरोपी ने माफी भी मांगी। अस्पताल प्रशासन इस घटना को छुपाने की कोशिश कर रहा है।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ असीम दास ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में मामले की जानकारी मिलते ही घटना की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है जो शनिवार तक अपनी रिपोर्ट देगी। इस मामले में जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी सीसीटीवी फुटेज को फ्रीज करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी जांच एजेंसी हैं हम उसमें पूरा सहयोग करेंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

See also  लोहरदगा के टाइनी टास्क स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्य रूप से संपन्न, बच्चों की प्रतिभा दे जीता सबका दिल

सरकारी अस्पताल में मृत बताए जाने के बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, हजारीबाग में चौंकाने वाला मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now