मैट्रिक में 7 स्कूलों के सभी बच्चे फेल, 54 के आधे बच्चे ही पास हुए, झारखंड में चौंकाने वाला खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2025

बिहार में शिक्षकों के अटेंडेंस पर शिक्षा विभाग सख्त, 30 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

रांचीः शिक्षकों के बावजूद झारखंड के सात स्कूलों के सभी बच्चे फेल हो गए है और 54 स्कूल ऐसे है जिसके आधे बच्चे ही पास हुए है। शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये है।
सबसे अधिक चिंताजनक बात यह है कि इन स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक होने के बावजूद इतना खराब रिजल्ट रहा। इन सात स्कूलों में देवघर का आर मित्रा हाई स्कूल भी है, जहां 33 शिक्षक कार्यरत हैं। इस स्कूल के आठ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और कोई भी पास नहीं हो पाया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के रिजल्ट विश्लेषण में यह मामला सामने आया है।

सरकारी अस्पताल में मृत बताए जाने के बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, हजारीबाग में चौंकाने वाला मामला
सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी डीसी को यह रिपोर्ट भेजी है। उन्होने डीईओ से इन 61 स्कूलों के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक को शोकॉज करने और उनका तबादला या अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इन स्कूलों का 19 जून तक स्थल निरीक्षण कर ई-विद्यावाहिनी पर अपलोड करने को कहा है।

See also  IAS Manish Ranjan से ED ऑफिस में पूछताछ, टेंडर कमीशन घोटाले में जारी किया गया था समन

राष्ट्रपति का देवघर दौरा स्थगित, द्रौपदी मुर्मू के आगमन की अगली तिथि जल्द जारी होगी
भले ही राज्य स्तर पर पिछले वर्ष की तुलना में 1.3 प्रतिशत अधिक परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन सात जिले ऐसे हैं, जहां परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा तथा खूंटी है।
सबसे अधिक छह प्रतिशत की गिरावट पश्चिमी सिंहभूम में हुई है। वहीं, 10 जिले ऐसे हैं जहां का परिणाम राज्य औसत से कम रहा। इनमें पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला खरसावां, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम तथा गढ़वा सम्मिलित हैं।

न सड़क और न एंबुलेंस, गर्भवती महिला खाट पर लेटकर पहुंची अस्पताल, सिमडेगा में एक बार फिर खुली सिस्टम की पोल
ऐसे स्कूल जिनपर विभाग को है गर्व
ऐसे स्कूल भी हैं, जिनपर शिक्षा विभाग को गर्व है। दरअसल, 51 स्कूलों के शत-प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी में सफल हुए हैं। इनमें 24 स्कूलों के पिछले वर्ष भी शत-प्रतिशत बच्चे सफल हुए थे।इसी तरह, 777 स्कूल ऐसे हैं, जिसका शत-प्रतिशत परिणाम हुआ। इनमें 261 स्कूलों का पिछले वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम हुआ था। इन स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

See also  कोडरमा में लापता बच्चे का मिला शव, सोमवार को घर से निकलकर हो गया था गायब

बिहार विधानपरिषद के सभापति के कंप्यूटर का डाटा चोरी, EOU ने शुरू की जांच
इन स्कूलों के सभी बच्चे हुए फेल
मॉडल स्कूल, पालजोरी, गुमला
उत्क्रमित हाई स्कूल, शिकारीपाड़ा, दुमका
आर मित्रा हाई स्कूल, देवघर
मिथिला हाई स्कूल, सोनारी, पूर्वी सिंहभूम
गवर्नमेंट हाई स्कूल, बिरसा नगर, पूर्वी सिंहभूम
माइकल जान गर्ल्स हाई स्कूल, गोलमुरी, पूर्वी सिंहभूम
उत्क्रमित हाई स्कूल, सोनगरा, पश्चिमी सिंहभूम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now