JAC Board Exam 2025:10वीं साइंस का प्रश्नपत्र वायरल होने का दावा, कई छात्रों से ठगे रुपये

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 19, 2025

JAC Board Exam 2025:10वीं साइंस का प्रश्नपत्र वायरल होने का दावा, कई छात्रों से ठगे रुपये

रांचीः 20 फरवरी को होने वाली जैक 10वीं विज्ञान सैद्धांतिक का प्रश्नपत्र विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र गिरिडीह में वायरल होने का दावा किया जा रहा है। प्रश्नपत्र 72 पेज का है जिसमें 52 प्रश्नपत्र है। प्रश्नों को ए, बी, सी, डी करके चार ग्रुपों में बांटा गया है। इसमें 30 ऑब्जेक्टिव प्रश्नपत्र है।

चचेरे भाई की हत्या के आरोपी पति की तस्वीर के साथ बीजेपी विधायक रागिनी सिंह ने महाकुंभ में किया स्नान

सूचना के अनुसार, ये प्रश्न-पत्र ट्रेजरी और बैंक के स्ट्रांग रूम में रखे गये हैं। अधिकारियों का कहना है कि दो दिन पूर्व प्रश्न-पत्र लीक होना या आउट होना संभव नहीं है।20 फरवरी को विज्ञान सैद्धांतिक विषय की परीक्षा होने वाली है उससे पहले मंगलवार से व्हाट्सऐप के माध्यम से छात्रों के बीच प्रश्नपत्र को वायरल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई छात्रों ने 3-3 हजार रुपया देकर प्रश्नपत्र को खरीदा।सोमवार की रात करीब दो बजे यूट्यूब पर एक चैनल जैक अपडेट सर के माध्यम से प्रश्न पत्र को वायरल किया गया।इस यूट्यूब चैनल पर हिंदी ए वायरल प्रश्न पत्र क्लास 10 जैक बोर्ड, क्लास 10 हिंदी ऑरिजनल क्वेश्चन 2025 लिख कर अपलोड किया गया।प्रश्न पत्र उत्तर के साथ अपलोड किया गया था।

See also  JAC 12th Result 2025: रेशमी कुमारी बनी कॉसर्म की झारखंड टॉपर, मां को सता रहा है डर! पैसे की कमी से कहीं रूक न जाए पढ़ाई..

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, वेटिंग फॉर पोस्टिंग पूजा सिंघल की हो गई नियुक्ति
गिरिडीह के जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने प्रश्नपत्र लीक होने के मामले पर कहा कि उनके पास अबतक कोई सूचना नहीं आई है। यह प्रश्नपत्र फर्जी हो सकता है, कुछ लोग कमाई के लिए इस तरह के फर्जी काम कर सकते है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ नटवा हंसदा ने कहा कि मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षा राज्य भर में शांतिपूर्वक हुई। किसी जिला से कोई शिकायत नहीं मिली है।

अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति और परीक्षाओं का कैलेंडर जल्द करने की रखी मांग

वहीं कोडरमा-मैट्रिक के हिंदी का प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले वायरल होने का दावा किया जा रहा है। कोडरमा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देकर निकले कई विद्यार्थियों की मानें, तो सोमवार की देर रात दो बजे व इसके बाद सोशल मीडिया पर जो कथित प्रश्न पत्र वायरल हुआ था, वही प्रश्न मंगलवार को हुई परीक्षा में पूछा गया। हलांकि, इस संबंध में झारखंड एकेडमिक काउंसिल को कोई शिकायत नहीं मिली है।

See also  'गिरिडीह पर क्यों है विशेष ध्यान' मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया, कहा- 'विपक्ष के लोग छोड़ते रहे अपने-अपने शगूफे'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now