साहेबगंज की दीक्षा को स्वर्ण पदक,रांची के SPM यूनिवर्सिटी में टॉप करने पर राज्यपाल ने किया सम्मान

sahebgunj diksha

साहेबगंज: रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सात फरवरी, शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में साहेबगंज की बेटी दीक्षा को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से उसने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

दीक्षा राजमहल के प्रतिष्ठित अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची से संगीत संकाय में स्नातक की पढ़ाई की, जहां वे विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी संकाय की टॉपर बनीं। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दीक्षा की शिक्षा यात्रा जवाहर नवोदय विद्यालय, साहेबगंज से शुरू हुई, जहां से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातक किया और परीक्षा में टॉप स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं।

सम्मान मिलने के बाद दीक्षा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल उनके जीवन में हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया, जिन्होंने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया।

दीक्षा के पिता, अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह ने भी इस उपलब्धि पर sahebgunj diksha गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण उनके परिवार के लिए अविस्मरणीय है। उनकी बेटी ने विश्वविद्यालय टॉप कर राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त किया, जो पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now