बिहार विधानपरिषद के सभापति के कंप्यूटर का डाटा चोरी, EOU ने शुरू की जांच

बिहार विधानपरिषद के सभापति के कंप्यूटर का डाटा चोरी, EOU ने शुरू की जांच

डेस्कः बिहार विधानपरिषद के सभापति अवधेश कुमार सिंह के कंम्यूटर का डाटा चोरी हो गया है। इसकी सूचना के बाद आर्थिक अपराध इकाई(EOU) की साइबर सेल की टीम ने परिषद कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, ईओयू की टीम ने कंप्यूटर को सील कर दिया है।

दशरथ मांझी के बेटे ने राहुल गांधी के सामने रख दी डिमांड, बेटी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव में राजद की सीटिंग
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने ईओयू के अधिकारी से आशंका जताई कि उनके कंप्यूटर का कुछ महत्वपूर्ण डाटा गायब है, इसकी पड़ताल की जाए।जिसके बाद साइबर सेल की टीम ने कंप्यूटर की बारीकी से जांच कीआर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खान ने कहा कि हमारी साइबर टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं, जांच टीम के सदस्यों के अनुसार, पहले तो लगा कि कोई साइबर अटैक तो नहीं है लेकिन जांच में ऐसा नहीं पाया गया।
आशंका है कि पहले से वहां तैनात रहे किसी कर्मचारी की शरारत हो सकती है, जिसने डाटा को डिलीट कर दिया है। खान ने कहा कि साइबर सेल कंप्यूटर की गहराई से जांच करेगी, इसके बाद ही प्राप्त परिणाम के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  Hemant Soren की जमानत पर बहस पूरी, ईडी कोर्ट का फैसला सुरक्षित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now