जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान होंगे झारखंड और न्यायमूर्ति बिपिन मनुभाई पंचोली होंगे पटना HC के मुख्य न्यायाधीश, SC ने की सिफारिश

जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान होंगे झारखंड और न्यायमूर्ति बिपिन मनुभाई पंचोली होंगे पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ने की सिफारिश

डेस्कः जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश होंगे।वहीं गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस बिपिन मनुभाई पंचोली ने सोमवार को पटना हाईकोर्ट जज के रूप में शपथ लिया जो अब पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड समेत पांच हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बनाने सिफारिश की। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं।

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बोकारो, धनबाद, देवघर, लोहरदगा समेत 20 जिलों के DC बदले गए

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु बाखरू को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वहीं पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वहीं कर्नाटक और गुवाहाटी उच्च न्यायालयों के वर्तमान मुख्य न्यायाधीशों, न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की गई है।

See also  जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस ,विपुल मनुभाई पंचोली पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now