कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को कांग्रेस कार्यकर्ता ने पहना दी बीजेपी की ‘कमल’ वाली टोपी, बिहार में हुए इस घटना का VIDEO हो रहा है वायरल

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को कांग्रेस कार्यकर्ता ने पहना दी बीजेपी की 'कमल' वाली टोपी, बिहार में हुए इस घटना का VIDEO हो रहा है वायरल
डेस्कः बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद के साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई। चंपारण में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद को स्वागत के दौरान बीजेपी की कमल वाली टोपी पहना दी। इस घटना का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बेतिया दौरे पर गये किशनंगज सांसद मोहम्मद जावेद बिहार चुनाव कैम्पेन कमिटी के सदस्य है और वो सोमवार को केदार आश्रम पहुंचे। मंच पर मौजूद कांग्रेस की महिला नेता ने उन्हे बीजेपी की कमल वाली टोपी पहना दी। इसके बाद पास में ही खड़े कांग्रेस नेता को इस गलती का एहसास हुआ और उस टोपी को तुरंत सांसद के सिर से हटा दिया। कांग्रेस सांसद इस पूरे वाकये के दौरान हैरान नजर आये। यह घटना वहां मौजूद मीडिया के कैमरे में कैद हो गया और फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now