- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

50 साल खोई हुई पिता की जमीन पर बेटी ने दिलाया कब्जा, भू-माफिया से कराया मुक्त

50 साल खोई हुई पिता की जमीन पर बेटी ने दिलाया कब्जा, भू-माफिया से कराया मुक्त

हजारीबागः एक पिता को उसकी 50 साल पहले खोई हुई जमीन पर बेटी ने कब्जा दिलवाया। हजारीबाग के प्रतिष्ठित कारोबारी सतीश अग्रवाल की बेटी ने अपने पिता को 1968 में खरीदी गई जमीन पर कब्जा करवाया है। सतीश अग्रवाल ने कांजी बाजार के समीप जमीन को खरीदा था लेकिन अबतक दीवार तक नहीं खड़ा कर पाये थे। इस बीच लगातार जमीन माफिया और जमीन दलाल की नजर इस जमीन पर थी वो लगातार इसपर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।

रांची में बड़ा हादसाः मेले में लगा हुआ झूला गिरा, मची अफरातफरी
सतीश अग्रवाल की बेटी ने हिम्मत दिखाई और लंबे संघर्ष के बाद पिता को खरीदी गई अपनी पुरानी जमीन पर कब्जा दिलवाया। अपनी नजरों के सामने बेटी ने जमीन की चारदिवारी खड़ी करवाई। भू-माफिया लगातार इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार सतीश अग्रवाल को अपनी पुरानी जमीन मिल गई।

See also  ED Raid Update: आलमगीर के पीएस संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now