पटनाः शादी और पार्टियों के दौरान हर्ष फायरिंग पुलिस और समाज के लिए सिरदर्द बन गया है। हर्ष फायरिंग कई बार जानलेवा भी बनकर सामने आया है। ताजा मामला पटना के पंचरूखिया थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव में सामने आया है जहां बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग करने से एक बच्ची की मौत हो गई।
बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में शराब पार्टी, चार वनपाल समेत 11 को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में पंचरूखिया थाना क्षेत्र के संगत गांव के रहने वाले अखिलेश राम को गिरफ्तार किया है और उसके पास दो देसी कट्टा और छह गोलियों को बरामद किया। इस मामले पर सदर डीएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान अखिलेश राम ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रिया कुमारी के सिर में लगी।घायल बच्ची को तुरंत पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने थाने को घटना की सूचना दी।आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच करने में जुटी है।



