झारखंड का PESA पूरे देश के लिए बनेगा मिसाल, मंत्रियों ने समझाया किस तरह होगा लागू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2025

dipak birua dipika pandy singh ramdas soren shilpi neha tirkey

रांचीः पेसा अधिनियम पर गुरुवार को राज्य राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंत्री रामदास सोरेन, मंत्री  दीपक बिरुवा, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, प्रधान सचिव, पंचायती राज विभाग श्री विनय कुमार चौबे एवं पूर्व अपर सचिव, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद  के. राजू की मौजूदगी में PESA  पर विस्तार से चर्चा हुई  । कार्यशाला में पेसा नियमावली पर पैनल में शामिल सभी विशेषज्ञों ने अपने विचार और सुझाव रखे, ताकि इसे बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

नजीर बनेगा पेसा नियमावली

मंत्री  दीपिका पाण्डेय सिंह ने इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सुझावों पर समेकन करते हुए सभी के प्रयास से स्वशासन व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि पेसा नियमावली को लागू करने से पहले सभी नियमसंगत सुझावों को नियमावली में समावेशित किया जाएगा। मुझे विश्वास है कि यह एक ऐसा नियमावली होगा जो पूरे देश में नजीर बनेगा।

See also  झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक, प्रगति से खुश CM ने बढ़ा दी पंजीयन करने की तारीख

dipak birua  dipika pandy singh ramdas soren shilpi neha tirkey

मंत्री रामदास सोरेन ने दिए सुझाव

मंत्री  रामदास सोरेन एवं मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने इस राज्य स्तरीय कार्यशाला के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यहां जो सुझाव मिले हैं, उससे पेसा नियमावली को और बेहतर, सशक्त और कारगर बनाने में सहूलियत होगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के सुझाव पर विचार करते हुए जल्द से जल्द संशोधन करते हुए पेसा कानून को लागू करने की बात कही।

dipak birua dipika pandy singh

नेहा शिल्पी तिर्क का सामूहिकता पर जोर

मंत्री  शिल्पी नेहा तिर्की ने कार्यशाला को संबोधित करते पेसा नियमावली में सामूहिकता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।  के. राजू ने झारखण्ड राज्य की पारंपरिक ग्राम सभा की तारीफ करते हुए कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पेसा नियमवाली को ग्राम स्तर के अंतिम व्यक्ति से विचार-विमर्श करते हुए ही तैयार करे। उन्होंने विशेषज्ञों के सुझावों को शामिल करते हुए पेसा अधिनियम को और प्रभावी बनने पर जोर दिया और उन्होंने अन्य राज्यों में लागू पेसा कानून के बेहतर प्रावधानों को झारखण्ड पेसा नियमावली में शामिल करने पर जोर दिया।

See also  बड़ी खबरः हजारीबाग में 200 छात्रों को पुलिस ने रोका, बिहार के TRE-3 में पेपर लीक की आशंका

झारखंड के संदर्भ में पेसा नियमावली

पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिवविनय कुमार चौबे ने पेसा कानून को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का विशेष विषय प्रवेश कराया। उन्होंने झारखण्ड के संदर्भ में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला । उन्होंने झारखण्ड में पेसा अधिनियम से अच्छादित क्षेत्रों की भी विस्तृत जानकारी दी। वहीं, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, खूंटी ने झारखण्ड सरकार द्वारा तैयार ड्राफ्ट पेसा नियमावली, 2024 पर  एक प्रेजेंटेशन दिया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now