- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक, प्रगति से खुश CM ने बढ़ा दी पंजीयन करने की तारीख

झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, प्रगति से खुश CM ने बढ़ा दी पंजीयन करने की तारीख

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। योजना के शुरूआत में सुस्त रफ्तार से नाराज मुख्यमंत्री ने कई जिलों के उपायुक्तों को फटकार लगाई थी। पंजीयन में आ रही परेशानियों को निपटाने के बाद योजना ने रफ्तार पकड़ ली है।

हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा- विकास विरोधी तत्वों की कोशिश को हमारे दृढ़ संकल्प ने नहीं होने दिया पूरा

मुख्यमंत्री ने गुरूवार को समीक्षा बैठक करने के बाद योजना के पंजीयन और राज्य में चलाये जा रहे कैंप को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर योजना को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा कि शानदार प्रगति

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अन्तर्गत आज सुबह 12 बजे तक

✅ रिकॉर्ड 36 लाख 70 हज़ार बहनों का पंजीयन सफलतापूर्वक किया जा चुका है.

✅ साथ ही साथ – अब तक 20 लाख 40 (55.6%) हज़ार बहनों के पंजीयन को सत्यापित कर अनुमोदित की जा चुकी है।

See also  कल्पना सोरेन ने कैमरून से लौटे प्रवासी मजदूरों की मुख्यमंत्री से कराई बात, हेमंत सोरेन ने कहा-झारखंड में मिलेगा पूरा सम्मान

साथ ही अभी मैंने फ़ैसला लिया है

✅ ✅ पूरे राज्य में कैम्प जो आज तक चलने वाली थी अब 18 अगस्त तक चलेगी।

✅✅✅ साथ ही साथ प्रज्ञा केंद्रों में कभी भी आवेदन किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now