ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद पीएम मोदी पहुंचे आदमपुर एयरबेस, एयरफोर्स के जवानों के साथ की मुलाकात

डेस्कः पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में एयर फोर्स की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद आदमपुर एयरबेस पहुंचे और वहां भारतीय वायुसेना के जवानों के साथ मुलाकात की।

638827353643539875

विदेश सचिव विक्रम मिसरी और एयर मार्शल एके भारती का बिहार-झााखंड से है पुरान रिश्ता, जानिये उनकी कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ बातचीत में उन्हे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बधाई दी। वायुसेना के जवानों ने भी प्रधानमंत्री से इस ऑपरेशन को लेकर अपने अनुभव बांटे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बीजेपी मंगलवार से तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा का उद्देश्य देशभर में हर नागरिक तक ऑपरेशन सिंदूर की सफलताओं को पहुंचाना है। 10 दिन की इस यात्रा के दौरान बीजेपी पूरा देश घूमेगी और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात करेगी।

638827354108201033

PM Modi Live- भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा, आतंकवाद और सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे
इससे पहले सोमवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि अब पाकिस्तान के साथ केवल आतंकवाद और पीओके की वापसी के मुद्दे पर ही बात हो सकती है। इसके अलावा और कुछ नहीं।साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि अब भारत किसी भी परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान की ओर से फिर हुआ ड्रोन अटैक, वंदे भारत ट्रेन को रोका गया,सीजफायर के बीच भारत पर फिर हमला

qshmr9u4 pm

दिल्ली से पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक जवानों के साथ रहें। तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी एयरफोर्स के जवानों के साथ दिख रहे हैं।आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी जवानों के साथ मुस्कुराते दिख रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ झूठा प्रचार करते हुए कहा था कि उन्होंने भारत के आदमपुर एयरबेस को अपने हमले में उड़ा दिया है।लेकिन प्रधानमंत्री का विमान आदमपुर एयरबेस पर उतरने के बाद यह सिद्ध हो गया कि पाकिस्तान का ये दावा एकदम से झूठा है। क्योंकि इस एयरबेस पर भारत के सबसे वीवीआईपी का प्लेन सफलतापूर्वक उतरा। बता दें कि आदमपुर एयरबेस भारत के लड़ाकू विमान मिग 29 का बेस है। प्रधानमंत्री के साथ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी साथ थे। पाकिस्तान की सीमा के करीब स्थित आदमपुर एयरबेस दुश्मन पर तेजी से हमला करने के लिए जाना जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now